A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget 2026: हेल्थकेयर में रोबोटिक्स और AI-आधारित तकनीकों को तेजी से अपनाने की जरूरत

Budget 2026: हेल्थकेयर में रोबोटिक्स और AI-आधारित तकनीकों को तेजी से अपनाने की जरूरत

डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि यूनियन बजट से पहले मेडिकल टेक्नोलॉजी और सर्जिकल रोबोटिक्स सेक्टर एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है।

Budget, Budget 2026, Union Budget, Union Budget 2026, Health Budget 2026, Health Budget- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सही नीतिगत ढांचा भारत को किफायती मेडिकल टेक्नोलॉजी में दिला सकता है वैश्विक नेतृत्व

Health Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लोकसभा में बजट पेश करेंगी। इस बार बजट से उम्मीद की जा रही है कि वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी। हेल्थकेयर सेक्टर को भी इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल के फाउंडर, चेयरमैन और सीईओ डॉ. सुधीर श्रीवास्तव को इस बजट से कई तरह ही उम्मीद हैं। डॉ. सुधीर का मानना है कि सरकार को मौजूदा वक्त और टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए हेल्थकेयर में सर्जिकल रोबोटिक्स और एआई-आधारित हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाने की जरूरत है।

हेल्थकेयर में रोबोटिक्स और AI-आधारित तकनीकों को तेजी से अपनाने की जरूरत

डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने कहा, ''यूनियन बजट से पहले मेडिकल टेक्नोलॉजी और सर्जिकल रोबोटिक्स सेक्टर एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है। मजबूत क्लिनिकल विशेषज्ञता, उन्नत इंजीनियरिंग क्षमता और लागत प्रभावी समाधान भारत को वैश्विक मेडटेक मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार प्रदान करते हैं। इस क्षमता को साकार करने के लिए स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास (R&D) को प्रोत्साहन, कंपोनेंट-लेवल मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती और सर्जिकल रोबोटिक्स और एआई-आधारित हेल्थकेयर तकनीकों को तेजी से अपनाने की आवश्यकता है।

सही नीतिगत ढांचा भारत को किफायती मेडिकल टेक्नोलॉजी में दिला सकता है वैश्विक नेतृत्व

एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल के फाउंडर ने कहा कि घरेलू रूप से निर्मित मेडिकल उपकरणों पर जीएसटी का युक्तिकरण, R&D टैक्स इंसेंटिव में बढ़ोतरी, लॉन्ग टर्म और किफायती पूंजी तक बेहतर पहुंच, साथ ही रेगुलेटरी और निर्यात प्रक्रियाओं का सरलीकरण नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को गति देगा। एक ‘मेड-इन-इंडिया’ सर्जिकल रोबोटिक्स कंपनी के रूप में हमारा मानना है कि सही नीतिगत ढांचा भारत को किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली मेडिकल टेक्नोलॉजी में वैश्विक नेतृत्व दिला सकता है।

लगातार 9वां बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी को लगातार 9वां बजट पेश करने जा रही हैं। आज बजट पेश करने के साथ ही निर्मला सीतारमण के नाम एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा। वैश्विक अनिश्चितता के बीच पेश होने वाले इस बजट में आर्थिक वृद्धि को गति देने के उद्देश्य से सुधारवादी उपायों के होने की उम्मीद है। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब देश का आम बजट रविवार के दिन संसद में पेश किया जाएगा। 

Latest Business News