Budget 2026 Share Market Today: बजट से नाराज हुआ बाजार, सेंसेक्स 1547 और निफ्टी 495 अंक लुढ़का, इन बड़े शेयरों ने डुबोया पैसा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश कर दिया। हालांकि, शेयर बाजार को ये बजट बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और मार्केट में हाहाकार मच गया।

Budget 2026 Share Market Today Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश कर दिया। हालांकि, शेयर बाजार को ये बजट बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और मार्केट में हाहाकार मच गया। रविवार को बीएसई सेंसेक्स 1546.84 अंकों (1.88 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 80,722.94 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 495.20 अंकों (1.96%) के नुकसान के साथ 24,825.45 अंकों पर बंद हुआ। बजट के दिन हरे निशान में खुला बाजार बजट भाषण शुरू होने के बाद कुछ देर के लिए तेजी से बढ़ा था, लेकिन जब इसमें गिरावट आनी शुरू हुई तो इसने निवेशकों को खून के आंसू रुला दिया।
सेंसेक्स की सिर्फ 3 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में बंद
आज कारोबार के दौरान एक समय तक सेंसेक्स करीब 2300 अंकों की गिरावट के साथ 79,899.42 अंकों के इंट्राडे लो तक पहुंच गया था। जबकि, सेंसेक्स आज 82,726.65 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंचा था। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 भी भयावह गिरावट के साथ 24,571.75 अंकों के इंट्राडे लो तक पहुंच गया था। रविवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 4 कंपनी के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 26 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ बंद हुए और बाकी की सभी 44 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।
एसबीआई के शेयर में विनाशकारी गिरावट
बजट के दिन, सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा 1.92 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए। जबकि भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 5.61 प्रतिशत की विनाशकारी गिरावट के साथ बंद हुए। आज हाहाकार मचाकर बंद हुए ये शेयर, बजट भाषण शुरू होने से पहले अच्छी-खासी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। लेकिन, जैसे-जैसे बजट भाषण बढ़ता गया, वैसे-वैसे बाजार गिरता चला गया। आज कारोबार के दौरान, एक समय ऐसा भी आया जब बाजार ने इंट्राडे लो पर पहुंचने के बाद जोरदार रिकवरी की थी। लेकिन, इसमें एक बार फिर गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ और गहराता ही चला गया।
Live updates : Budget 2026 Share Market Today LIVE
-
February 01, 2026 3:53 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद
आज के इस स्टॉक मार्केट लाइव ब्लॉग में आज का सफर यहीं तक। बजट के साथ-साथ बाजार के हर अपडेट के लिए लगातार हमारे साथ बने रहने के लिए INDIA TV आप सभी विजिटर्स का तहे दिल से धन्यवाद करता है।
-
February 01, 2026 3:51 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
सेंसेक्स के इन 4 शेयरों ने हरे निशान में बंद किया कारोबार
सेंसेक्स की कंपनियों में आज टीसीएस के शेयर 1.92 प्रतिशत, इंफोसिस 1.17 प्रतिशत, सन फार्मा 0.95 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।
-
February 01, 2026 3:50 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
इन शेयरों ने डुबोया निवेशकों का पैसा
रविवार को एसबीआई, अडाणी पोर्ट्स, बीईएल, आईटीसी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एटरनल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, ट्रेंट, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
-
February 01, 2026 3:38 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
भारी-भरकम गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
रविवार को बीएसई सेंसेक्स 1546.84 अंकों (1.88 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 80,722.94 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 495.20 अंकों (1.96%) के नुकसान के साथ 24,825.45 अंकों पर बंद हुआ।
-
February 01, 2026 3:19 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
बाजार बंद होने से चंद मिनट पहले 1600 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी भी 522 अंक टूटा
बाजार बंद होने से चंद मिनट पहले एक बार फिर मार्केट बुरी तरह से लड़खड़ाता हुआ नजर आ रहा है। दोपहर 03.15 बजे सेंसेक्स 1609.82 अंकों (1.96%) की गिरावट के साथ 80,659.96 अंकों पर और निफ्टी 522.20 अंकों (2.06%) की गिरावट के साथ 24,798.45 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
-
February 01, 2026 3:00 PM (IST) Posted by Shivendra Singh
मार्केट @ 3 बजे: सेंसेक्स 1200 और निफ्टी 400 अंक लुढ़का
शेयर बाजार में दोपहर 3 बजे तक भारी बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 1200 अंकों की तेज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया, जबकि निफ्टी में भी लगभग 400 अंकों की बड़ी कमजोरी दर्ज की गई। बाजार में निवेशकों की धारणा फिलहाल कमजोर बनी हुई है।
-
February 01, 2026 2:36 PM (IST) Posted by Shivendra Singh
टाइटन, कल्याण ज्वैलर्स के शेयर बढ़े
यूनियन बजट 2026 में सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की आशंका खत्म होने के बाद ज्वेलरी शेयरों में तेजी दिखी। टाइटन और कल्याण ज्वैलर्स के शेयर 4% तक चढ़े। इससे पहले जुलाई 2024 के बजट में सोने की बेसिक कस्टम ड्यूटी 15% से घटाकर 6% की गई थी।
-
February 01, 2026 2:19 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
डिफेंस स्टॉक्स ने घुटने टेके
रविवार को बजट पेश होने के बाद प्रमुख डिफेंस स्टॉक्स बुरी तरह से गिर गए। दोपहर 2.07 बजे तक HAL के शेयर 3.81 प्रतिशत, BEL 4.83 प्रतिशत, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स 5.12 प्रतिशत, भारत डायनैमिक्स 8.92 प्रतिशत, कोचिन शिपयार्ड 5.60 प्रतिशत, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स 6.39 और BEML के शेयर 5.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।
-
February 01, 2026 2:07 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
रेलवे स्टॉक्स धड़ाम
शेयर बाजार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आज पेश किए गए बजट को नकार दिया। रेलवे के लिए बड़े ऐलान होने के बावजूद रविवार को रेलवे स्टॉक्स टूटकर बिखर गए। दोपहर 2.02 बजे तक IRFC के शेयर 3.84 प्रतिशत, RVNL 4.40 प्रतिशत, IRCTC 1.18 प्रतिशत, IRCON 3.90 प्रतिशत, RITES 3.56 प्रतिशत, RAILTEL 4.88 प्रतिशत, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स 3.53 प्रतिशत और जुपिटर वैगन्स के शेयर 3.76 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।
-
February 01, 2026 2:01 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
सेंसेक्स के सिर्फ 4 स्टॉक्स ही हरे निशान में कर रहे हैं कारोबार
शेयर बाजार में भारी-भरकम गिरावट के बीच अभी सेंसेक्स की सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। दोपहर 01.55 बजे तक टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा 2.62 प्रतिशत, टीसीएस 2.51 प्रतिशत, सन फार्मा 0.87 प्रतिशत और इंफोसिस के शेयर 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
-
February 01, 2026 1:50 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
शेयर बाजार में अभी कैसा है माहौल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने के दौरान घरेलू शेयर बाजार में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, कुछ ही देर बाद इसमें तेज रिकवरी भी हुई। हालांकि, बाजार अभी भी गहरे लाल रंग में ही कारोबार कर रहा है। दोपहर 01.35 बजे तक सेंसेक्स 621.47 अंकों (0.76%) की गिरावट के साथ 81,648.31 अंकों पर और निफ्टी 230.75 अंकों (0.91%) के नुकसान के साथ 25,089.90 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
-
February 01, 2026 1:47 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
फ्यूचर एंड ऑप्शन्स ट्रेडिंग के लिए देना होगा ज्यादा टैक्स
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश करते हुए फ्यूचर एंड ऑप्शन्स ट्रेड में सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने की घोषणा की। वित्त मंत्री के इस ऐलान की वजह से शेयर बाजार अभी भी गहरे लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बताते चलें कि वित्त मंत्री ने फ्यूचर्स पर STT को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% और ऑप्शन्स प्रीमियम पर 0.10% से बढ़ाकर 0.15% करने का ऐलान किया था।
-
February 01, 2026 12:53 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
शेयर बाजार में रिकॉर्ड गिरावट के बाद बड़ी रिकवरी
शेयर बाजार में रिकॉर्ड गिरावट के बाद बड़ी रिकवरी देखी जा रही है। सेंसेक्स अब 2300 अंकों की गिरावट से उबरते हुए 896.27 अंकों की गिरावट के साथ 81,373.51 अंकों पर आ गया है। इसी तरह, निफ्टी 304.70 अंकों (1.20%) के नुकसान के साथ 25,015.95 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
-
February 01, 2026 12:35 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
शेयर बाजार में हाहाकार
दोपहर 12.30 बजे के आसपास बीएसई सेंसेक्स 2170.47 अंकों (2.64%) की भारी गिरावट के साथ 80,099.31 अंकों और निफ्टी 604.05 अंकों (2.39%) के नुकसान के साथ 24,716.60 अंकों पर आ गया है।
-
February 01, 2026 12:24 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
शेयर बाजार क्रैश
शेयर बाजार को बजट बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। लिहाजा, बाजार क्रैश हो गया है। दोपहर 12.21 बजे तक सेंसेक्स 854.29 अंकों (1.04%) की गिरावट के साथ 81,415.49 अंकों पर और निफ्टी 278.30 अंकों (1.10%) के भारी नुकसान के साथ 25,042.35 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
-
February 01, 2026 12:19 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
काजू स्टॉक में तेजी
सरकार द्वारा नारियल, काजू जैसी कीमती फसलों की खेती को सपोर्ट करने के प्रस्ताव के बाद कृषिवल फूड्स के शेयर 5.85% बढ़कर 334 रुपये के हाई पर पहुंच गए हैं।
-
February 01, 2026 12:17 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी स्टॉक्स में तेजी
एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स, ITC होटल्स, इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, एडवेंट होटल्स इंटरनेशनल, ओरिएंटल होटल्स, लेमन ट्री होटल्स, EIH एसोसिएटेड होटल्स, ईज़ी ट्रिप प्लानर्स और दूसरे हॉस्पिटैलिटी स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है। बताते चलें कि वित्त मंत्री ने टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणा की है। इसके तहत 12-हफ्ते के कोर्स के जरिए 10,000 गाइड्स को ट्रेन करने के लिए एक पायलट स्कीम लॉन्च की जाएगी।
-
February 01, 2026 12:11 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
डिफेंस स्टॉक में तेज हुई गिरावट
HAL, BEL, भारत डायनेमिक्स, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स जैसे तमाम दिग्गज डिफेंस स्टॉक्स में शुरू हुए गिरावट का सिलसिला लगातार गहराता जा रहा है। अब ये शेयर बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
-
February 01, 2026 12:08 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
रेलवे स्टॉक्स टूटे
रेलवे स्टॉक्स में बिकवाली शुरू हो गई है। आईआरएफसी, आरवीएनएल, आईआरसीटीसी, जुपिटर वैगन्स जैसे नामी रेलवे स्टॉक्स में गिरावट बढ़ती जा रही है।
-
February 01, 2026 12:06 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
बाजार में लगातार बढ़ती जा रही है गिरावट
शेयर बाजार को बजट पसंद नहीं आ रहा है। लिहाजा, निवेशकों ने शेयर बेचने शुरू कर दिए हैं। एक समय पर शानदार बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा शेयर बाजार अब गिरावट के साथ लाल निशान में पहुंच गया है और ये गिरावट अब लगातार बढ़ती जा रही है।
-
February 01, 2026 12:02 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
लाल निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी
सुबह 11.59 बजे सेंसेक्स 12.43 अंकों (0.02%) की गिरावट के साथ 82,257.35 अंकों पर और निफ्टी 23.55 अंकों (0.09%) के नुकसान के साथ 25,297.10 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
-
February 01, 2026 11:56 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
HAL, BEL में गिरावट
सुबह 11.53 बजे तक बीएसई पर HAL के शेयर 29.80 रुपये (0.65%) की गिरावट के साथ 4588.05 रुपये पर, BEL के शेयर 3.65 रुपये (0.81%) की गिरावट के साथ 445.35 रुपये पर और भारत डायनेमिक्स के शेयर 53.30 रुपये (3.47%) के नुकसान के साथ 1484.30 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इनके अलावा, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयर भी 11.20 रुपये (0.44%) की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
-
February 01, 2026 11:52 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
दिग्गज डिफेंस स्टॉक्स भी हरे निशान से लाल निशान में पहुंचे
शेयर बाजार निवेशकों को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया जा रहा बजट रास नहीं आ रहा है। लिहाजा, बाजार में अब धीरे-धीरे बिकवाली हावी होने लगी है। दिग्गज डिफेंस स्टॉक्स जो बजट शुरू होने तक अच्छी बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, वे अब गिरावट के साथ लाल निशान में आ गए हैं।
-
February 01, 2026 11:49 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
शेयर बाजार ने गंवाई बढ़त
घरेलू शेयर बाजार ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी है। सुबह 11.45 बजे तक बीएसई सेंसेक्स महज 13.25 अंकों (0.02%) की बढ़त लेकर 82,283.03 अंकों पर कारोबार कर रहा था। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 33.35 अंकों (0.13%) की गिरावट के साथ 25,287.30 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
-
February 01, 2026 11:45 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
रेलवे स्टॉक्स में गिरावट
सुबह 11.44 बजे रेलवे स्टॉक IRFC, RVNL, Titagarh Rail Systems के शेयर गिरावट के साथ अब लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
-
February 01, 2026 11:42 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
हरे निशान में आया ITC का शेयर
आईटीसी के शेयर में खरीदारी हावी होने पर अब इस एफएमसीजी और तंबाकू कंपनी का शेयर हरे निशान में आ गया है। सुबह 11.41 बजे तक आईटीसी के शेयर 0.35 रुपये (0.11%) की तेजी के साथ 322.55 रुपये की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
-
February 01, 2026 11:38 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
रेलवे और डिफेंस स्टॉक्स ने गंवाई शुरुआती बढ़त
बजट भाषण शुरू होने के बाद तमाम रेलवे और डिफेंस स्टॉक्स ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी है।
-
February 01, 2026 11:23 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
लाल निशान में आए हरे निशान में कारोबार कर रहे शेयर
सुबह से बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे कई डिफेंस और रेलवे स्टॉक अब लाल निशान में आ गए हैं। 11.20 बजे तक RVNL, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इनके अलावा, डिफेंस स्टॉक BEL के शेयरों में भी अब गिरावट देखने को मिल रही है।
-
February 01, 2026 11:14 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है बाजार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जैसे-जैसे अपने बजट भाषण में आगे बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे बाजार भी लगातार ऊपर जाता हुआ दिख रहा है।
Image Source : BSE/NSEशेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार -
February 01, 2026 11:09 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
बजट भाषण शुरू, बाजार में उछाल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू होने के साथ ही बाजार में उछाल दिखना शुरू हो गया है। सुबह 11.07 बजे तक सेंसेक्स 255.31 अंकों (0.31%) की तेजी के साथ 82,525.09 अंकों पर और निफ्टी 93.45 अंकों (0.37%) की उछाल के साथ 25,414.10 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
-
February 01, 2026 10:55 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
मेटल स्टॉक्स में गिरावट
रविवार को बजट वाले दिन मेटल स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 10.51 बजे तक NIFTY METAL इंडेक्स 250.50 अंकों (2.12%) की गिरावट के साथ 11,577.05 अंकों पर कारोबार कर रहा है। हिंदुस्तान कॉपर के शेयर आज सबसे ज्यादा 10.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा, हिंदुस्तान जिंक के शेयर 9.67 प्रतिशत और नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड के शेयर 8.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
-
February 01, 2026 10:50 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
निफ्टी 50 के शेयरों का प्रदर्शन
सुबह 10.48 बजे तक PSU डिफेंस स्टॉक BEL का शेयर निफ्टी 50 इंडेक्स का टॉप गेनर बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर, मेटस स्टॉक हिन्डाल्को का शेयर टॉप लूजर बना हुआ है।
Image Source : NSEनिफ्टी 50 के शेयरों का प्रदर्शन -
February 01, 2026 10:41 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
सेंसेक्स के किन शेयरों का कैसा प्रदर्शन
रविवार को सुबह 10.37 बजे तक PSU डिफेंस स्टॉक BEL का शेयर सेंसेक्स का टॉप गेनर बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर, आईटी स्टॉक इंफोसिस का शेयर टॉप लूजर बना हुआ है।
Image Source : BSEसेंसेक्स के शेयरों का प्रदर्शन -
February 01, 2026 10:33 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
Jupiter Wagons के शेयर में जबरदस्त उछाल
बजट से ठीक पहले, रेलवे स्टॉक जुपिटर वेगन्स के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। रविवार को सुबह 10.32 बजे बीएसई पर जुपिटर वेगन्स के शेयर 4.12 प्रतिशत (13.30 रुपये) की तेजी के साथ 336.00 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहे थे।
-
February 01, 2026 10:19 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
लाल निशान में कारोबार कर रहा है FMCG स्टॉक Hindustan Unilever
बजट पेश होने से पहले, आज सुबह 10.19 बजे तक FMCG स्टॉक हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बीएसई पर कंपनी के शेयर 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
-
February 01, 2026 10:17 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
ITC के शेयर में गिरावट
ITC के शेयर में आज गिरावट देखी जा रही है। सिगरेट, तंबाकू और बाकी सभी तंबाकू उत्पादों पर आज से नया GST लागू हो रहा है। सरकार ने 1 जनवरी को घोषणा की थी कि आज से तंबाकू और सिगरेट पर 40% GST वसूला जाएगा।
-
February 01, 2026 9:59 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
RVNL में शानदार बढ़त स्टॉक में तेजी
रेलवे स्टॉक RVNL (रेल विकास निगम लिमिटेड) में भी आज शानदार बढ़त देखी जा रही है। आज सुबह 09.58 बजे तक RVNL के शेयर बीएसई पर 2.35 प्रतिशत (8.05 रुपये) की तेजी के साथ 351.30 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।
-
February 01, 2026 9:58 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
रेलवे स्टॉक में तेजी
बजट से पहले, डिफेंस स्टॉक्स के साथ-साथ रेलवे स्टॉक्स में भी तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 09.49 बजे तक IRFC के शेयर 2.08 प्रतिशत (2.50 रुपये) की तेजी के साथ 122.65 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।
-
February 01, 2026 9:46 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
सोने के दाम में भी जबरदस्त गिरावट
चांदी की तरह ही, सोने की कीमतों में भी आज लगातार दूसरे दिन विनाशकारी गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 8.88 प्रतिशत के नुकसान के साथ 1,38,813 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।
-
February 01, 2026 9:44 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
चांदी की कीमतें धड़ाम
चांदी की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन भयावह गिरावट जारी है। MCX पर 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 9.00 प्रतिशत की भारी-भरकम गिरावट के साथ 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है।
-
February 01, 2026 9:40 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
Gold और Silver ETFs में भारी गिरावट
शुक्रवार के बाद आज एक बार फिर Gold और Silver ETFs में भारी-भरकम गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 09.38 बजे तक UTI Silver ETF 12.02 प्रतिशत, टाटा सिल्वर ईटीएफ 9.98 प्रतिशत, निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ 11.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इसी तरह, टाटा गोल्ड ईटीएफ 10.65 प्रतिशत, निप्पॉन इंडिया गोल्ड ईटीएफ 10.45 प्रतिशत, ग्रो गोल्ड ईटीएफ 12.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।
-
February 01, 2026 9:30 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं HAL के शेयर
एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर और इंजन बनाने वाली डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर सुबह 09.29 बजे बीएसई पर 63.45 रुपये (1.37%) की तेजी के साथ 4681.30 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।
-
February 01, 2026 9:29 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
BEL के शेयरों में शानदार तेजी
रविवार को सुबह 09.27 बजे डिफेंस स्टॉक बीईएल के शेयर बीएसई पर 9.60 रुपये (2.14%) की शानदार तेजी के साथ 458.60 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।
-
February 01, 2026 9:27 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
सेंसेक्स के बाकी शेयरों की कैसी रही शुरुआत
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में बीईएल के शेयर 0.81 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.60 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.41 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.38 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.28 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.12 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.11 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले।
वहीं दूसरी ओर, आज एटरनल के शेयर 1.35 प्रतिशत, इंफोसिस 1.06 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.02 प्रतिशत, ट्रेंट 0.99 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.84 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.79 प्रतिशत, आईटीसी 0.74 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.69 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.56 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.51 प्रतिशत, टीसीएस 0.46 प्रतिशत, इंडिगो 0.45 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.43 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.35 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.29 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.26 प्रतिशत, एलएंडटी 0.25 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयर 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
-
February 01, 2026 9:20 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
सेंसेक्स के सिर्फ 11 स्टॉक्स ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार
बजट वाले दिन सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में खुले, जबकि बाकी की सभी 19 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।
-
February 01, 2026 9:14 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार
रविवार, 1 फरवरी को बजट वाले दिन बाजार ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का बेंचमार्च इंडेक्स सेंसेक्स 119.19 अंकों (0.14%) की बढ़त लेकर 82,388.97 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 13.10 अंकों (0.05%) की मामूली तेजी के साथ 25,333.75 अंकों पर खुला।
-
February 01, 2026 9:06 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
प्री-ओपनिंग में बीएसई सेंसेक्स के टॉप मूवर्स
प्री-ओपनिंग सेशन में बीएसई पर सन फार्मा के शेयर 3.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते हुए दिखे, जबकि टेक महिंद्रा के शेयर 2.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।
-
February 01, 2026 9:03 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
प्री-ओपनिंग सेशन में जबरदस्त उतार-चढ़ाव
बजट के दिन, घरेलू शेयर बाजार में प्री-ओपनिंग सेशन की शुरुआत हो चुकी है। बीएसई सेंसेक्स एक समय पर 386.85 अंकों (0.47%) की गिरावट के साथ 81,882.93 अंको पर कारोबार करता हुआ दिखा। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 166.90 अंकों (0.66%) की बढ़त के साथ 25,487.55 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
-
February 01, 2026 8:11 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
ITC के शेयरों में दिख सकता है एक्शन
आज ITC के शेयरों पर भी नजर रहेगी क्योंकि सिगरेट पर नया GST 1 फरवरी, 2026 से लागू हो रहा है। सरकार ने 1 जनवरी को घोषणा की थी कि आज से तंबाकू और सिगरेट पर 40% GST वसूला जाएगा।
-
February 01, 2026 8:11 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
पावर सेक्टर के इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस
अगर बजट में प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा खर्च की घोषणा होती है तो रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े शेयरों में भी हलचल हो सकती है। पावर सेक्टर में, हालिया डेवलपमेंट्स के कारण पावरग्रिड और NTPC फोकस में हैं।
-
February 01, 2026 8:10 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
आज किन शेयरों पर रहेगी खास नजर
यूनियन बजट 2026 से पहले, कई स्टॉक फोकस में रहने की संभावना है क्योंकि निवेशक सरकारी नीतियों से संकेतों का इंतजार कर रहे हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स जैसे डिफेंस स्टॉक पर करीब से नजर रखी जा रही है, क्योंकि डिफेंस खर्च में किसी भी बढ़ोतरी का इन शेयरों पर असर पड़ सकता है।
-
February 01, 2026 7:46 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
डिफेंस और रेलवे स्टॉक पर रहेगा फोकस
रविवार को स्पेशल ट्रेडिंग सेशन के दौरान डिफेंस और रेलवे स्टॉक फोकस में रहेंगे। इसके अलावा, अगर पॉलिसी उपायों का सपोर्ट मिले तो साइक्लिकल सेक्टर मजबूती दिखा सकते हैं, जबकि IT और एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड स्टॉक ग्लोबल मैक्रो संकेतों के प्रति सेंसिटिव बने रहने की संभावना है।
-
February 01, 2026 7:21 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
कैपिटल गेन्स टैक्स पर उठाए जाने वाले फैसलों पर रहेगी निवेशकों की पैनी नजर
बाजार में हालिया अस्थिरता, सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट और लगातार FII फ्लो को देखते हुए निवेशक आज वित्त मंत्री द्वारा कैपिटल गेन्स टैक्स पर की जाने वाली घोषणाओं पर खास नजर रखेंगे। हालांकि, ऐसी भी उम्मीदें हैं कि पिछले साल किए गए बदलावों को वापस लिया जा सकता है, जिससे मार्केट में लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स को बढ़ावा मिलेगा।
-
February 01, 2026 7:16 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
NCDEX पर भी जारी रहेगा कारोबार
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) भी आज बजट के दिन खुला रहेगा, जहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेड किया जा सकेगा।
-
February 01, 2026 7:02 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
कमोडिटी मार्केट में भी होगा कारोबार
बजट के बड़े मौके पर कमोडिटी मार्केट भी रविवार को खुले रहेंगे। आज के दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) एक स्पेशल लाइव सेशन आयोजित करेगा, जिसमें प्री-ओपन सेशन सुबह 8:45 बजे शुरू होगा और रेगुलर ट्रेडिंग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
-
February 01, 2026 6:58 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
शुक्रवार को बाजार में कैसा हुआ था कामकाज
इस हफ्ते शुक्रवार (30 जनवरी, 2026) को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। बजट पेश होने से ठीक पहले, सेंसेक्स 296.59 अंकों (0.36%) की गिरावट के साथ 82,269.78 अंकों पर बंद हुआ था। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 98.25 अंकों (0.39%) के नुकसान के साथ 25,320.65 अंकों पर आकर बंद हुआ था।
-
February 01, 2026 6:52 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
बजट के दिन क्यों जरूरी होता है बाजार का कामकाज
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक बजट के दिन बाजार बंद रहना निवेशकों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। टैक्स स्लैब, कैपेक्स खर्च, सेक्टर-विशेष एलान और राजकोषीय घाटे जैसे मुद्दों पर तुरंत प्रतिक्रिया जरूरी होती है। रविवार को बाजार खुला रहने से निवेशक उसी दिन अपनी पोजीशन मैनेज कर सकेंगे और सोमवार की अनिश्चितता से बच पाएंगे।
-
February 01, 2026 6:38 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
बाजार की छुट्टियां
आमतौर पर घरेलू शेयर बाजार में प्रत्येक शनिवार और रविवार की छुट्टी होती है। इसके अलावा, त्योहारों के मौके पर भी घरेलू शेयर बाजार बंद रहते हैं। इसके साथ ही, मुंबई में किसी विशेष मौकों पर भी बाजार की छुट्टी रहती है। अभी हाल ही में, मुंबई में बीएमसी चुनाव के मौके पर भी बाजार बंद रहे थे। पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान मुंबई में वोटिंग वाले दिन भी बाजार की छुट्टी थी।
-
February 01, 2026 6:36 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक दिन
घरेलू शेयर बाजार के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। शेयर बाजार के इतिहास में आज दूसरा मौका है, जब बाजार में रविवार को भी सामान्य दिनों की तरह कारोबार होगा। इससे पहले 28 फरवरी, 1999 को भी रविवार के मौके पर बाजार खुले थे और सामान्य दिनों की तरह कारोबार हुआ था। 28 फरवरी, 1999 को भी देश का बजट पेश किया गया था, जिसकी वजह से बाजार में संडे की छुट्टी कैंसिल कर दी गई थी।
-
February 01, 2026 6:30 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
कब खुलेगा बाजार, कब होगा बंद
घरेलू शेयर बाजार में आज बजट के दिन प्री-ओपन सेशन सुबह 09.00 बजे खुलेगा, जबकि सामान्य कारोबार अपने पारंपरिक समय पर सुबह 09.15 बजे खुलेगा और दोपहर में 03.30 बजे बंद होगा।
-
February 01, 2026 6:29 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
शेयर बाजार में संडे की छुट्टी कैंसिल
सरकार द्वारा रविवार को बजट पेश किए जाने की घोषणा के बाद घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई ने भी रविवार की छुट्टी कैंसिल करने की घोषणा कर दी थी। बीएसई और एनएसई, दोनों एक्सचेंजों पर आज बाकी दिनों की तरह सामान्य कारोबार होगा।
-
February 01, 2026 6:14 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
घरेलू स्टॉक मार्केट का विशेष सत्र
जैसा कि आप जानते हैं, रविवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं। लेकिन इस साल बजट 2026 का दिन रविवार है तो इस मौके पर घरेलू स्टॉक मार्केट का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है।
-
February 01, 2026 6:14 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
सभी विजिटर्स को INDIA TV का नमस्कार
INDIA TV के 'पैसा'सेक्शन में आप सभी विजिटर्स का स्वागत है। जाहिर है एक निवेशक के तौर पर या पाठक के तौर पर आपकी भी नजर आज के बजट पर है। कैसा रहेगा बजट और कैसी रहेगी बाजार की चाल, आइए, साथ मिलकर इस खास मौके के गवाह बनते हैं।