भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मंगलवार को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज हर भारत वासी देश भर में पीएम मोदी का साधुवाद कर रहा है, क्योंकि उन्होंने एक बहुत ही बढ़िया ट्रेड डील संपन्न किया है। जनहित को ध्यान में रखने के लिए भारत के भविष्य को चार चांद लगाने वाले डील को फाइनल किया है। मैं पीएम मोदी का धन्यवाद देता हूं। मैं सभी देशवासियों को बधाई देना चाहता हूं। 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। भारत की अर्थव्यवस्था को, हर गरीब के लिए ढेर सारे अवसर लाने वाला ट्रेड डील पीएम ने कल तय किया।
महीनों से हो रही थी बात
गोयल ने कहा कि पीएम ने जो ट्रेड डील फाइनलाइज की है, सभी पड़ोसियों के मुकाबले सबसे बढ़िया डील भारत को मिली है। देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। महीनों से हमारी टीम लगातार बातचीत कर रही थी। कई सारे जटिल विषय थे। कई सारी समस्याएं थीं। भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा हुआ था। सभी को तकलीफ हो रही थी। मित्रता के आधार पर पीएम ने भारत के हितों को प्राथमिकता देते हुए, विश्व के सामने जिस प्रकार से पेश किया है, पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़िया डील मिली है। पीएम मोदी ने हमेशा कृषि और डेयरी, दोनों सेक्टर्स को संभाला है। यूएस के साथ ट्रेड डील में कृषि, डेयरी सेक्टर को लेकर भी संरक्षण किया है। इस ट्रेड डील से सभी देशवासी काफी उत्साहित हैं।
सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग को ढेर सारे मौके
मैं मानता हूं कि इस डील से सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग को ढेर सारे मौके मिलेंगे। टेक्स्टाइल, ज्वेलरी, मरीन गूड्स सेक्टर, सभी को ढेर सारे मौके मिलेंगे। यूएस के साथ ट्रेड डील के बाद अब छोटे कारोबारी भी अमेरिका में सामान बेच सकेंगे। गोयल ने कहा कि मैं ट्रंप का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने पीएम मोदी की मित्रता का सम्मान किया। सबसे अच्छा ट्रेड डील दिया। ये डील मात्र एक ट्रेड डील नहीं है, ये एक पड़ाव है भारत के उज्ज्वल भविष्य का। ट्रंप ने टैरिफ लगाया, ट्रंप ने ही टैरिफ घटाया, इसीलिए पहले उन्हें ही इस डील की जानकारी देनी थी।
Latest Business News