1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली से देहरादून केवल ढाई घंटे में! दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे जल्द बनकर होगा तैयार, जानें कब से कर पाएंगे सफर

दिल्ली से देहरादून केवल ढाई घंटे में! दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे जल्द बनकर होगा तैयार, जानें कब से कर पाएंगे सफर

दिल्ली से मसूरी की यात्रा अब और भी तेज और सुविधाजनक हो जाएगी क्योंकि 26 किलोमीटर लंबे नए एलिवेटेड रोड का निर्माण हो रहा है जो दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को सीधे इस हिल स्टेशन से जोड़ेगा।

Delhi-Dehradun Expressway- India TV Hindi
Image Source : FILE दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

दिल्ली से देहरादून का सफर जल्द सुगम होने वाला है। दरअसल, दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे का बचा हुआ काम अगले दो से तीन महीने में पूरा होने की उम्मीद है। अभी एक्सप्रेसवे के चौथे चरण का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके बाद इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जाएगा। आपको बता दें कि यह एक्सप्रेसवे राजाजी टाइगर रिजर्व के बीचों-बीच से होकर गुजर रहा है। राजाजी के बीच से गुजरने वाले पार्ट को इस तरह तैयार किया जा रहा है, ताकि वन्यजीवों के विचरण में किसी तरह की कोई दिक्कत ना आए। इसके लिए इस क्षेत्र में एलिवेटेड रोड तैयार की गई है। इसके एक्सप्रेसवे के शुरू हो जाने के बाद फिलहाल जो दिल्ली से देहरादून का सफर लगभग 6.5 घंटे में पूरा होता है, वह 2.5 घंटे में पूरा हो जाएगा। 

दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे के बारे में

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लगभग बनकर तैयार है। दोनों तरफ निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, यह मार्ग ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ता है। दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे, जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग 709B (NH 709B) के नाम से भी जाना जाता है, दिल्ली और देहरादून के बीच कनेक्टिविटी को तेज़ और आसान बनाने वाला एक मेगा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है।

  • लंबाई: 210 किलोमीटर
  • लेन: छह लेन वाला एक्सप्रेसवे, कुछ हिस्सों में 12 लेन तक विस्तारित किया जाएगा
  • लागत: लगभग ₹13,000 करोड़
  • रूट: दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, शामली, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) होते हुए देहरादून तक जाएगा
  • फिलहाल दिल्ली से देहरादून का सफर लगभग 6.5 घंटे में पूरा होता है। एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद यह समय 2.5 घंटे रह जाएगा।

ये फायदे भी मिलेंगे 

  • पर्यटन को बढ़ावा: दिल्ली से हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी जैसे स्थलों तक आसान और तेज पहुंच सुनिश्चत होगी। 
  • आर्थिक विकास: ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और ट्रेड को मिलेगा बड़ा बढ़ावा।

Latest Business News