1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. क्या हवाई जहाज में भी हॉर्न होता है, क्या पायलट आसमान में हॉर्न बजाते हैं- ज्यादातर लोगों को नहीं मालूम जवाब

क्या हवाई जहाज में भी हॉर्न होता है, क्या पायलट आसमान में हॉर्न बजाते हैं- ज्यादातर लोगों को नहीं मालूम जवाब

दुनियाभर में रोजाना करोड़ों लोग हवाई जहाज में यात्रा करते हैं, लेकिन उन्हें ये मालूम नहीं होता कि हवाई जहाज में हॉर्न होते हैं या नहीं।

airplanes, does airplanes have horns, Do pilots honk in the sky, What is the function of a horn in a- India TV Hindi
Image Source : AIR INDIA हवाई जहाज में हॉर्न का क्या काम है

हवाई जहाज से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज के समय में सिर्फ लंबी यात्राओं के लिए ही नहीं, बल्कि छोटी यात्राओं के लिए भी लोग हवाई जहाज से यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। साल 2025 में दुनियाभर में लगभग 9.6 अरब यात्रियों ने हवाई जहाज से यात्राएं कीं। ये संख्या इस साल के आखिर तक 10 अरब के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर सकती है। भारत में भी हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में, भारत में 40 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हवाई यात्राएं कीं। आज हम हवाई जहाज के बारे में एक ऐसी चीज जानेंगे, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। जी हां, आज हम जानेंगे कि क्या हवाई जहाज में भी हॉर्न होता है, अगर होता है तो इसका क्या इस्तेमाल है, क्या पायलट आसमान में हॉर्न बजाते हैं?

हवाई जहाज में हॉर्न होता है नहीं

अगर आपके मन में भी ये सवाल उठ गया है कि क्या हवाई जहाज में हॉर्न होता है, तो इसका सीधा जवाब है- हां। मौजूदा समय में कई कमर्शियल एयरक्राफ्ट में हॉर्न होता है। लेकिन, हवाई जहाज में हॉर्न का इस्तेमाल बिल्कुल अलग होता है। हवाई जहाज का हॉर्न सड़क पर चलने वाली गाड़ियों और ट्रेनों की तरह इस्तेमाल नहीं होता है। हवाई जहाज उड़ा रहे पायलट आसमान में रास्ता मांगने के लिए हॉर्न का इस्तेमाल नहीं करते हैं। 

हवाई जहाज में हॉर्न का क्या काम है

हवाई जहाज में लगे हॉर्न को मकेनिक हॉर्न या ग्राउंड कॉल के नाम से जाना जाता है। ये कॉकपिट में होता है और पायलट इसका इस्तेमाल ग्राउंड पर इंजीनियर्स या मेंटेनेंस स्टाफ को बुलाने के लिए करते हैं। कुछ विमानों में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मामले में सिस्टम खुद ही ये हॉर्न बजाता है, जिससे इंजीनियर्स या मेंटेनेंस स्टाफ को संकेत मिल जाता है कि विमान में कुछ गड़बड़ है।

ग्राउंड पर ज्यादा शोर होने पर हॉर्न का इस्तेमाल करते हैं पायलट

हवाई जहाज में ये हॉर्न अगले गियर के पास लगे होते हैं, जिनका बटन कॉकपिट में होता है। आमतौर पर, जब ग्राउंड पर बहुत शोर होता है और पायलटों को इंजीनियर्स या मेंटेनेंस स्टाफ को बुलाने में दिक्कत होती है तो वे इस हॉर्न का इस्तेमाल करते हैं। कोई भी पायलट आसमान में हॉर्न नहीं बजाता है, अगर आसमान में हवाई जहाज का हॉर्न बजाया भी जाए तो ये सुनाई नहीं देगा।

Latest Business News