1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Durga Puja Bank Holiday: दुर्गा पूजा के लिए कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, आपके शहर में कब रहेगी छुट्टी

Durga Puja Bank Holiday: दुर्गा पूजा के लिए कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, आपके शहर में कब रहेगी छुट्टी

आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में दुर्गा पूजा के मौके पर 1 अक्टूबर से लेकर 4 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी।

Durga Pooja Bank Holiday, Durga Pooja Bank Holidays, Durga Puja bank holiday, Durga Puja bank holida- India TV Hindi
Image Source : PTI अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों में कुल 21 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी

Durga Puja Bank Holiday: इस साल 22 सितंबर से शुरू हुआ शारदीय नवरात्रि 1 अक्टूबर को संपन्न होगा। इस बार की नवरात्रि में 29 और 30 सितंबर को अष्टमी तिथि मनाई जा रही है। 29 सितंबर को अष्टमी तिथि की शुरुआत होगी और 30 सितंबर को महाष्टमी यानी दुर्गाष्टमी के साथ ये संपन्न हो जाएगा। अंत में 1 अक्टूबर को नवमी तिथि के साथ शारदीय नवरात्रि का समापन हो जाएगा और फिर 2 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। दशहरा के दिन ही दुर्गा पूजा भी की जाती है। देश के अलग-अलग राज्यों में दुर्गा पूजा को अलग-अलग विधि-विधान से मनाया जाता है, जिसकी वजह से अलग-अलग राज्यों में धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखकर ही बैंकों की छुट्टी भी घोषित की जाती है।

दुर्गा पूजा के लिए आपके राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

1 अक्टूबर- त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, नागालैंड और मेघालय के सभी बैंक महानवमी, दशहरा, विजयदशमी/दुर्गा पूजा के अवसर पर बंद रहेंगे।
2 अक्टूबर- दशहरा, विजयदशमी, दुर्गा पूजा, गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
3 अक्टूबर- दुर्गा पूजा के मौके पर सिक्किम राज्य के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। 
4 अक्टूबर- दुर्गा पूजा के मौके पर सिक्किम के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। 

सिक्किम में लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में दुर्गा पूजा के मौके पर 1 अक्टूबर से लेकर 4 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। सिक्किम में 1 अक्टूबर से लेकर 4 अक्टूबर और फिर 5 अक्टूबर को रविवार की वजह से लगातार 5 दिनों तक सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद, सिक्किम में 21, 22 और 23 अक्टूबर को भी अलग-अलग त्योहारों की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों में कुल 21 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी

बताते चलें कि इस साल अक्टूबर में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 21 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। अक्टूबर 2025 में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा अलग-अलग स्थानीय त्योहारों की कुल 15 छुट्टियां रहेंगी। अक्टूबर 2025 में 5, 12, 19 और 26 तारीख को रविवार की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 11 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार और 25 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार रहेगा, जिसकी वजह से पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। 

ये भी पढ़ें

 

Latest Business News