1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगी गुरुग्राम की 10 सड़कें, इन लोकेशन पर रहने वालों के लिए आना-जाना होगा आसान

द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगी गुरुग्राम की 10 सड़कें, इन लोकेशन पर रहने वालों के लिए आना-जाना होगा आसान

31 जनवरी तक अधिग्रहण की जाने वाली जमीन से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की जाएगी और फिर प्रक्रिया शुरू होगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अब जमीन और इससे जुड़ी अड़चनों को दूर कर आगे बढ़ेगा।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अब जमीन और इससे जुड़ी अड़चनों को दूर कर आगे बढ़ेगा। - India TV Hindi
Image Source : PTI हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अब जमीन और इससे जुड़ी अड़चनों को दूर कर आगे बढ़ेगा।

द्वारका एक्सप्रेसवे इसके आसपास के इलाकों के लिए आने वाले समय में बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। गुरुग्राम सेक्टर-99 से लेकर 115 तक प्रस्तावित 10 सड़कों को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। livehindustan की खबर के मुताबिक, दरअसल, सभी 10 सड़कों को जोड़ने के लिए 30 मीटर जमीन का अधिग्रहण किया जाना बाकी है, जिसे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अब तक नहीं किया है। खबर के मुताबिक, 31 जनवरी तक अधिग्रहण की जाने वाली जमीन से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की जाएगी और फिर प्रक्रिया शुरू होगी। 

ये मुख्य सड़कें द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़नी है

 खबर में कहा गया है कि गुरुग्राम की सेक्टर-99 की बाहरी सड़क, सेक्टर 99-99ए, 101-104, 102ए-103, 103-106, 106-109, 109-112, 110ए-111 सड़कें द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ी जाएंगी। बता दें, एक्सप्रेसवे के लिए 150 मीटर जमीन का अधिग्रहण किया जाना था लेकिन ग्रीन एरिया के लिए 30 मीटर जमीन का अधिग्रहण नहीं हो सका था। इस वजह से सड़कें द्वारका एक्सप्रेसवे से नहीं जुड़ सकीं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अब जमीन और इससे जुड़ी अड़चनों को दूर कर आगे बढ़ेगा। 

इन सोसायटियों को होगी सुविधा

अगर आप गुरुग्राम के सेक्टर 99 स्थित परीना लक्ष्मी अपार्टमेंट, जी-99, सेक्टर 102 स्थित गुरुग्राम ग्रींस, सनसिटी एवेन्यू, हैबिटेट प्राइम, एसोटैक ब्लिथ, परीना इलाइट रेजिडेंसी, हैरिटेज मैक्स, सेक्टर-103 स्थित इंडियाबुल्स सेंट्रम पार्क, सत्या द हर्मिटेज, सेक्टर 111 स्थित कैपिटल गेटवे, सेक्टर 110ए स्थित डिप्लोमैटिक ग्रींस आदि सोसायटी के निवासियों को काफी सुविधा होने वाली है। जमीन का अधिग्रहण होने के बाद इनकी कनेक्टिविटी द्वारका एक्सप्रेसवे से हो जाएगी।

मेट्रो के लिए भी जमीन अधिग्रहण है लंबित

गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के अधिकारियों को जमीन अधिग्रहण से जुड़ी जानकारी को समिति को जल्द भेजने का निर्देश दिया गया है ताकि यह काम जल्द पूरा हो सके। उधर, यह भी बताया गया कि म्हारी सड़क ऐप पर मिले 783 में से 163 शिकायतों का समाधान कर लिया गया है। 617 शिकायतें प्रोसेस में हैं। गुरुग्राम नगर निगम ने 910 में से 219 शिकायतों का निपटारा किया है। 

Latest Business News