1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दुनिया के पहले Trillionaire इलॉन मस्क, $1000 अरब के पार नेट वर्थ

दुनिया के पहले Trillionaire इलॉन मस्क, $1000 अरब के पार नेट वर्थ

इलॉन मस्क ने SpaceX के आईपीओ के जरिए कुल 75 बिलियन डॉलर (लगभग 7.15 लाख करोड़ रुपये) जुटाए हैं। ये दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ है।

elon musk, elon musk net worth, spacex ipo, worlds richest person, tesla- India TV Hindi
Image Source : HTTPS://X.COM/ELONMUSK इलॉन मस्क

Elon Musk Net Worth: दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन इलॉक मस्क की नेट वर्थ थोड़ी ही देर बाद 1000 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगी। इसी के साथ वो दुनिया के पहले ट्रिलेनियर बन जाएंगे। जी हां, आज जैसे ही मस्क की स्पेस कंपनी SpaceX के शेयरों के लिए ट्रेडिंग शुरू होगी, उनकी नेट वर्थ सीधे 1000 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगी। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक इलॉन मस्क की मौजूदा नेट वर्थ 982.6 बिलियन डॉलर थी।

दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आए इलॉन मस्क

इलॉन मस्क ने SpaceX के आईपीओ के जरिए कुल 75 बिलियन डॉलर (लगभग 7.15 लाख करोड़ रुपये) जुटाए हैं। ये दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ है। कंपनी की फाइलिंग के आधार पर फोर्ब्स के अनुमान और रॉयटर्स के कैलकुलेशन के मुताबिक, शुक्रवार को जब स्पेस कंपनी के शेयरों के लिए ट्रेडिंग शुरू होगी, तो मस्क की नेट वर्थ $1.1 ट्रिलियन यानी 1100 अरब डॉलर से ज्यादा होने की उम्मीद है।

SpaceX IPO में एक शेयर के लिए फिक्स हुआ 135 डॉलर का प्राइस बैंड

SpaceX ने अपने आईपीओ के लिए प्रत्येक शेयर के लिए 135 डॉलर का प्राइस बैंड फिक्स किया है। इस लेवल पर, इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की वैल्यूएशन लगभग 1.77 से 1.8 ट्रिलियन डॉलर होगी, जो दुनिया में किसी भी कंपनी की वैल्यूएशन से काफी ज्यादा है।

स्पेसएक्स में मस्क की हिस्सेदारी की वैल्यू 866 अरब डॉलर

इलॉन मस्क के पास SpaceX के 476 करोड़ शेयर हैं और एक शेयर की कीमत 135 डॉलर है। इस हिसाब से सिर्फ स्पेसएक्स में ही इलॉन मस्क की हिस्सेदारी की वैल्यू 866 अरब डॉलर यानी 82 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा, टेस्ला में मस्क की हिस्सेदारी की वैल्यू लगभग 260 अरब डॉलर और बाकी कंपनियों में लगभग 5-10 अरब डॉलर है।

इलॉन मस्क के करीब पहुंचना भी हुआ नामुमकिन

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में अब इलॉन मस्क काफी ऊपर पहुंच गए हैं और दुनिया के किसी भी व्यक्ति के लिए उनसे पास पाना तो छोड़िए, उनके करीब पहुंचना भी लगभग नामुमकिन जैसा हो गया है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में थोड़ी ही देर बाद इलॉन मस्क 1000 अरब डॉलर से ज्यादा नेट वर्थ के साथ पहले नंबर पर बने रहेंगे। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर गूगल के लैरी पेज हैं, जिनकी मौजूदा नेट वर्थ 292.7 अरब डॉलर है।

Latest Business News