1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PF Interest Rate: पीएफ खाते पर मिलेगा 8.25% का ब्याज, EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए फिक्स की ब्याज दरें

PF Interest Rate: पीएफ खाते पर मिलेगा 8.25% का ब्याज, EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए फिक्स की ब्याज दरें

ये फैसला EPFO ​​की सबसे बड़े फैसले लेने वाली बॉडी, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 239वीं मीटिंग में लिया गया। लेबर और एम्प्लॉयमेंट मिनिस्टर मनसुख मंडाविया ने आज हुई इस मीटिंग की अध्यक्षता की।

EPFO, EPFO account, EPFO interest rate, pf, pf account, epf, epf account, epf balance, pf interest r- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सरकार ने EPF खाते पर दिए जाने वाली ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF डिपॉजिट के लिए 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर निर्धारित की। ये लगातार दूसरा साल है जब ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक सूत्र ने ये जानकारी दी। पिछले साल फरवरी में, ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को बरकरार रखा था। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 2024 में ब्याज दर को मामूली रूप से बढ़ाकर 2023-24 के लिए 8.25 प्रतिशत कर दिया था, जो 2022-23 में 8.15 प्रतिशत थी। ईपीएफओ ने मार्च, 2022 में अपने 7 करोड़ से ज्यादा अंशधारकों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद जमा पर ब्याज दर को 2021-22 के लिए घटाकर 4 दशक से ज्यादा के न्यूनतम स्तर 8.10 प्रतिशत कर दिया था, जो 2020-21 में 8.5 प्रतिशत थी। 

सरकार की मंजूरी के बाद खाते में डाले जाएंगे ब्याज के पैसे

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 8.10 प्रतिशत की दर 1977-78 के बाद सबसे कम थी। उस समय ये दर 8.0 प्रतिशत थी। सूत्रों ने बताया, ''ईपीएफओ के फैसले लेने वाले सर्वोच्च निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने सोमवार को अपनी बैठक में 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर देने का निर्णय किया है।'' सीबीटी के फैसले के बाद, 2025-26 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को वित्त मंत्रालय की सहमति के लिए भेजा जाएगा। सरकार की मंजूरी के बाद, 2025-26 का ब्याज ईपीएफओ के 7 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के खातों में जमा कर दी जाएगी।

 2013-15 में 8.75 प्रतिशत की ब्याज दर

ईपीएफओ वित्त मंत्रालय के माध्यम से सरकार की मंजूरी के बाद ब्याज दर प्रदान करता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 2019-20 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 2018-19 के लिए निर्धारित 8.65 प्रतिशत से घटाकर 7 वर्षों में सबसे कम 8.5 प्रतिशत कर दिया था। ईपीएफओ ने 2016-17 में अपने ग्राहकों को 8.65 प्रतिशत और 2017-18 में 8.55 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान की थी। 2015-16 में ब्याज दर थोड़ी अधिक यानी 8.8 प्रतिशत थी। वहीं वित्त वर्ष 2013-14 और 2014-15 दोनों सालों में 8.75 प्रतिशत की ब्याज दर दी, जो 2012-13 की 8.5 प्रतिशत दर से ज्यादा थी। 2011-12 में ब्याज दर 8.25 प्रतिशत थी। 

Latest Business News