1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने की तैयारी चल रही जोरदार, ये जरूरी काम जल्द पूरा करने पर फोकस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने की तैयारी चल रही जोरदार, ये जरूरी काम जल्द पूरा करने पर फोकस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 3300 एकड़ में फैला है। यह ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट भारत के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

नोएडा एयरपोर्ट पर काम करते वर्कर्स।- India TV Hindi
Image Source : PTI नोएडा एयरपोर्ट पर काम करते वर्कर्स।

दिल्ली से सटे जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। इसके लिए जोरदार तैयारियां चल रही हैं। अगले 15 दिनों में लैंडस्केपिंग और पेंटिंग जैसे फिनिशिंग कार्य पूरे करने का निर्देश दिया गया है। एयरपोर्ट के बाकी कामों में फिलहाल सड़कों और खुले स्थानो से बिल्डिंग मचीरियल को हटाना, लैंडस्केपिंग, हॉर्टिकल्चर और पेंटिंग जैसी फिनिशिंग के काम होने हैं। एक बार जब यह कार्य पूरा हो जाएगा तो विमानन नियामक डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस हासिल करना होगा। बता दें, यह लाइसेंस हर एयरपोर्ट के लिए जरूरी होता है। 

15 दिनों में फिनिशिंग का काम हों पूरे

livehindustan की खबर के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नोडल ऑफिसर शैलेंद्र भाटिया ने कहा कि यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को निर्देश दिया है कि उद्घाटन की तारीख से 15 दिन पहले फिनिशिंग वर्क पूरे हो जाने चाहिए। आपको बता दें, बीते शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट साइट का दौरा किया और अपने निचले निर्देश हफ्तों में एयरपोर्ट को फाइनल टच किया जाए।

एयरपोर्ट को चार फेज में डेवलप किया जा रहा 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को चार फेज़ में डेवलप किया जा रहा है, एयरपोर्ट ने फेज़ 1 के लिए जरूरी एरोनॉटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा कर लिया है, जिसमें एक रनवे और एक पैसेंजर टर्मिनल शामिल है, जिसकी सालाना कैपेसिटी 12 मिलियन पैसेंजर को हैंडल करने की है। एनआईए ने पहले ही इंडिगो को अपना लॉन्च कैरियर घोषित कर दिया है, जबकि अकासा एयर इस सुविधा से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ानें संचालित करेगी।

कब होगा उद्घाटन?

करीब एक महीने पहले, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा था कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 अक्टूबर को होगा और 45 दिनों के अंदर फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी उद्घाटन की तारीख कुछ तय मालूम नहीं पड़ रहा है। फिर भी उम्मीद है कि अगले महीने इसका उद्घाटन हो सकता है। 

Latest Business News