1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विदेशी मुद्रा भंडार में ​इस हफ्ते फिर गिरावट, अब घटकर इतने अरब डॉलर पर आया

विदेशी मुद्रा भंडार में ​इस हफ्ते फिर गिरावट, अब घटकर इतने अरब डॉलर पर आया

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.28 अरब डॉलर घटकर 640.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

Forex Reserve - India TV Hindi
Image Source : FILE विदेशी मुद्रा भंडार

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 2.28 अरब डॉलर घटकर 640.33 अरब डॉलर पर आ गया। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.28 अरब डॉलर घटकर 640.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। 

वहीं, पिछले महीने की 5 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। लगातार कई हफ्ते बढ़कर विदेशी मुद्रा भंडार 648.562 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था। इस तरह यह सितंबर 2021 में 642.453 अरब डॉलर के पिछले रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया था।

कई हफ्ते तक बढ़ा था रिजर्व 

पिछले कारोबारी सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.28 अरब डॉलर घटकर 640.33 अरब डॉलर रहा था। यह कई सप्ताह की तेजी के बाद पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 648.56 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इससे पहले, सितंबर 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 642.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.16 अरब डॉलर घटकर 559.70 अरब डॉलर रही। 

स्वर्ण आरक्षित भंडार में गिरावट 

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है। रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 1.27 अरब डॉलर घटकर 55.53 अरब डॉलर रहा। रिजर्व बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.04 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा भी 80 लाख डॉलर बढ़कर 4.64 अरब डॉलर हो गयी। 

Latest Business News