1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. FPIs ने भारतीय बाजार में किया ₹20,200 करोड़ का निवेश, लगातार 4 महीनों की बिकवाली के बाद जुलाई में आया पैसा

FPIs ने भारतीय बाजार में किया ₹20,200 करोड़ का निवेश, लगातार 4 महीनों की बिकवाली के बाद जुलाई में आया पैसा

इससे पहले विदेशी निवेशकों ने लगातार चार महीनों तक भारतीय बाजार से बड़ी राशि निकाली थी।

FPI, foreign portfolio investors, indian share market, debt market, bond market- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने जुलाई में किया निवेश

भारतीय शेयर बाजार के लिए जुलाई का महीना राहत भरा रहा। लगातार चार महीने तक बिकवाली करने के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs) एक बार फिर भारतीय बाजार में खरीदार बन गए हैं और उन्होंने जुलाई में करीब 20,200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विदेशी निवेशकों के इस रुख में बदलाव के पीछे भारतीय शेयरों का आकर्षक मूल्यांकन, कंपनियों का बेहतर होता मुनाफा और वैश्विक स्तर पर सुधरते माहौल को प्रमुख कारण माना जा रहा है। 

मार्च से लेकर जून तक लगातार 4 महीने चली बिकवाली

बताते चलें कि इससे पहले विदेशी निवेशकों ने लगातार चार महीनों तक भारतीय बाजार से बड़ी राशि निकाली थी। जून में उन्होंने 49,340 करोड़ रुपये, मई में 32,963 करोड़ रुपये, अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये और मार्च में रिकॉर्ड 1.17 लाख करोड़ रुपये की बिकवाली की थी। हालांकि, फरवरी में एफपीआई ने भारतीय शेयरों में 22,615 करोड़ रुपये का निवेश किया था। 

इस साल अब तक 2.54 लाख करोड़ रुपये निकाल चुके हैं विदेशी निवेशक

जुलाई में खरीदारी के बावजूद साल 2026 में अब तक विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से कुल 2.54 लाख करोड़ रुपये निकाल चुके हैं, जो साल 2025 में हुई 1.66 लाख करोड़ रुपये की निकासी से भी काफी ज्यादा है। 

भारतीय बाजार के लिए कैसे बदला FPIs का मूड

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, दक्षिण कोरिया और ताइवान जैसे बाजारों में बढ़ती अस्थिरता और सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश के जोखिम ने विदेशी निवेशकों को भारत जैसे अपेक्षाकृत स्थिर बाजारों की ओर आकर्षित किया है। रुपये की स्थिरता और बड़े भारतीय शेयरों का उचित मूल्यांकन भी निवेशकों के भरोसे को मजबूत कर रहा है। 

एआई के असर को लेकर कम हुई हैं चिंताएं 

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रेटजिस्ट वी.के. विजयकुमार ने कहा कि वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच भारत विदेशी निवेशकों के लिए एक स्थिर विकल्प बनकर उभरा है। इंवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म ट्रैक के को-फाउंडर और सीईओ वेदांत गुप्ते के अनुसार, कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों ने निवेशकों की धारणा को मजबूत किया है। खासतौर पर आईटी सेक्टर के शेयरों में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन के बाद तेजी देखने को मिली है और एआई के असर को लेकर चिंताएं कुछ कम हुई हैं।

बॉन्ड मार्केट में भी आया पैसा

विदेशी निवेशकों का ट्रेंड केवल शेयर बाजार तक ही सीमित नहीं रहा। जुलाई में उन्होंने भारतीय डेट या बॉन्ड मार्केट में सामान्य मार्ग से 29,212 करोड़ रुपये और पूर्ण पहुंच मार्ग से 3,033 करोड़ रुपये का निवेश किया है। 

ये भी पढ़ें

राष्ट्रपति पद का गलत इस्तेमाल कर रहे डोनाल्ड ट्रंप, सोशल मीडिया पोस्ट पढ़ने के लिए खरीदना होगा सब्सक्रिप्शन

Latest Business News