1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. धनकुबेर: गौतम अडाणी बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स, वॉरेन बफेट को भी छोड़ा पीछे

धनकुबेर: गौतम अडाणी बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स, वॉरेन बफेट को भी छोड़ा पीछे

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग के मुताबिक अडानी 123.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 5वें और वॉरेन बफेट 121.7 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर हैं।

<p>Gautam Adani</p>- India TV Hindi
Image Source : FILE Gautam Adani

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी के दिन वाकई में काफी अच्छे चल रहे हैं। बीते कई दिनों से अपनी रईसी के चलते चर्चा में रहे अडाणी अब दुनिया के टॉप 5 क्लब में शामिल हो गए हैं। अडाणी ने नेटवर्थ के मामले में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अब 5वें स्थान पर पहुंंच गए हैं। खासबात यह है कि अडाणी ने इन्वेस्टमेंट गुरु और दुनिया के मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट को भी पीछे छोड़ दिया है। 

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग के मुताबिक अडानी 123.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 5वें और वॉरेन बफेट 121.7 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर हैं। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 104.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 9वें से 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ब्लूमबर्ग लिस्ट में अडाणी 6वें रईस

ब्लूमबर्ग बिलेनियर लिस्ट में अडानी 119 अरब डॉलर के साथ छठे और अंबानी 102 अरब डॉलर के साथ 9वें स्थान पर हैं। इस साल अब तक अंबानी-अडानी की संपत्ति में कुल 55.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

​नुकसान के बावजूद मस्क टॉप पर 

वहीं, एलन मस्क को 11.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, इसके बावजूद वह पहले स्थान पर काबिज हैं। कभी टॉप-10 अरबपतियों में शुमार फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को  सबसे ज्यादा इस साल 57.3 अरब डॉलर की चपत लगी है। अब वह 68.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 17वें स्थान पर हैं

Latest Business News