1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ग्लेनमार्क, ग्रैन्यूल्स, जाइडस ने अमेरिका से वापस मंगाई अपनी दवाइयां, जानें क्या है वजह

ग्लेनमार्क, ग्रैन्यूल्स, जाइडस ने अमेरिका से वापस मंगाई अपनी दवाइयां, जानें क्या है वजह

न्यू जर्सी स्थित ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स इंक, यूएसए ने 17 सितंबर को क्लास-II राष्ट्रव्यापी रिकॉल शुरू किया था।

pharma companies, indian pharma companies, USSDA, us food and drug administration, Dextroamphetamine- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स क्यों वापस मंगा रही है दवाइयां

दवा बनाने वाली भारतीय कंपनियां ग्लेनमार्क, ग्रैन्यूल्स इंडिया, सनफार्मा, जाइडस और यूनिकेम मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़ी अलग-अलग खामियों की वजह से अमेरिकी बाजार से अपनी दवाइयां वापस मंगा रही हैं। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USSDA) ने ये जानकारी दी है। USSDA ने अपनी ताजा प्रवर्तन रिपोर्ट में कहा कि ये दवा बनाने वाली कंपनियां अमेरिकी बाजार से प्रभावित लॉट अपनी इच्छा से वापस मंगा रहे हैं। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि मुंबई स्थित ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स की एक अमेरिकी सब्सिडरी कंपनी ने गोवा प्लांट में तैयार 13,824 एजेलिक एसिड जेल ट्यूबों को वापस मंगाया है, क्योंकि बाजार में इनकी बनावट में खुरदरापन की शिकायतें मिली थीं। 

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स क्यों वापस मंगा रही है दवाइयां

न्यू जर्सी स्थित ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स इंक, यूएसए ने 17 सितंबर को क्लास-II राष्ट्रव्यापी रिकॉल शुरू किया था। USSDA के अनुसार, क्लास-II रिकॉल तब शुरू किया जाता है जब उल्लंघनकारी उत्पाद के उपयोग या संपर्क से अस्थायी या चिकित्सकीय रूप से प्रतिवर्ती स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं, या जब गंभीर प्रतिकूल स्वास्थ्य परिणामों की संभावना न्यूनतम होती है।

ग्रैन्यूल्स इंडिया ने भी अमेरिका से मंगवाईं कई दवाएं

यूएसएफडीए ने कहा कि हैदराबाद स्थित ग्रैन्यूल्स इंडिया ने अशुद्धियों/क्षय विनिर्देशों में फेल होने के कारण डेक्सट्रोएम्फेटामाइन सैकरेट, एम्फेटामाइन एस्पार्टेट मोनोहाइड्रेट, डेक्सट्रोएम्फेटामाइन सल्फेट और एम्फेटामाइन सल्फेट, विस्तारित-रिलीज़ कैप्सूल की 49,000 से अधिक बोतलें वापस मंगाई हैं। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि दवा कंपनी सनफार्मा की एक अमेरिकी सब्सिडरी कंपनी रीनल इमेजिंग एजेंट की 1,870 किट वापस मंगा रही है। 

जाइडस और यूनिकेम फार्मा ने भी अमेरिका से वापस मंगाई अपनी दवाइयां

इसी तरह अहमदाबाद स्थित दवा निर्माता कंपनी जाइडस फार्मास्युटिकल्स (यूएसए) इंक एंटीवायरल दवा एंटेकाविर टैबलेट की 8,784 बोतलें वापस मंगा रही है। USSDA ने कहा कि एक अन्य भारतीय दवा कंपनी यूनिकेम फार्मास्युटिकल्स यूएसए इंक लेबल में गड़बड़ी के कारण दवा की बोतलें वापस मंगा रही है।

पीटीआई इनपुट्स के साथ

Latest Business News