A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चांदी की कीमतों में तेजी, सोने के भाव में मामूली गिरावट- चेक करें आज के ताजा भाव

चांदी की कीमतों में तेजी, सोने के भाव में मामूली गिरावट- चेक करें आज के ताजा भाव

आज 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 867 रुपये (0.32 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 2,71,495 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY आज का सोने-चांदी का भाव

Gold and Silver Price on MCX: बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग बदलाव देखे जा रहे हैं। जहां एक तरफ आज चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है। इस हफ्ते सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल देखी गई, जिसके बाद मंगलवार को दोनों कीमती धातुओं के दाम में नरमी दर्ज की गई थी। हफ्ते के तीन दिन, बुधवार को सोने की कीमतों में लगभग 0.07 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है। वहीं दूसरी ओर, चांदी के भाव में 0.32 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है। आज MCX पर कारोबार शुरू होने के बाद से ही दोनों कीमती धातुओं के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।

सोने के भाव में मामूली गिरावट

बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे, 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 104 रुपये (0.07 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 1,57,512 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 75 रुपये की साधारण गिरावट के साथ 1,57,541 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया, जो मंगलवार को 1,57,616 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,57,898 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,57,454 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। पिछले बंद भाव की तुलना में देखें तो आज सोने की कीमतें 162 रुपये तक नीचे जा चुकी हैं।

2000 रुपये तक ऊपर जा चुकी हैं चांदी की कीमतें

इसी तरह, आज 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 867 रुपये (0.32 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 2,71,495 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 1975 रुपये की तेजी के साथ 2,72,603 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया, जो कल 2,70,628 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,72,628 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,71,350 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। बताते चलें कि पिछले बंद भाव की तुलना में आज चांदी की कीमतें 2000 रुपये तक ऊपर जा चुकी हैं।

Latest Business News