1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें MCX पर आज किस भाव पर चल रहा कारोबार

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें MCX पर आज किस भाव पर चल रहा कारोबार

सोमवार को सुबह लगभग 11.16 बजे, 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 198 रुपये (0.13 प्रतिशत) की साधारण गिरावट के साथ 1,47,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

gold price, gold rate, silver price, silver rate, mcx- India TV Hindi
Image Source : AP सस्ता हुआ सोना-चांदी

Gold and Silver Price on MCX: सोना और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, सोने और चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट ही देखी जा रही है। सोमवार को सोने की कीमत में 0.13 प्रतिशत की साधारण नरमी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर, चांदी भी लगभग 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज MCX पर कारोबार शुरू होने के बाद से ही दोनों कीमती धातु लगातार गिरावट के साथ लाल निशान में ही ट्रेड कर रहे हैं।

1,47,032 रुपये तक पहुंचा सोने का भाव

सोमवार को सुबह लगभग 11.16 बजे, 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 198 रुपये (0.13 प्रतिशत) की साधारण गिरावट के साथ 1,47,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 243 रुपये की नरमी के साथ 1,47,135 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 1,47,378 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,47,509 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,47,032 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

2,36,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर आई चांदी की कीमतें

आज 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 910 रुपये (0.38 प्रतिशत) गिरकर 2,36,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 1017 रुपये टूटकर 2,36,393 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2,37,410 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,37,676 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,36,001 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

Image Source : MCXMCX पर आज के भाव

पिछले हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में दर्ज की गई थी तेज बढ़त

बताते चलें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने ने लगातार 4 हफ्ते की गिरावट के बाद पिछले हफ्ते रफ्तार पकड़ ली थी। पिछले हफ्ते सोने की कीमतें 3,216 रुपये यानी 2.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसी तरह, सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव भी पिछले हफ्ते 13,938 रुपये यानी 6.2 प्रतिशत बढ़कर 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें-

सेंसेक्स 177 और निफ्टी ने 36 अंकों की बढ़त लेकर शुरू किया कारोबार, इन शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव

Latest Business News