A
Hindi News पैसा बिज़नेस Gold Price: अब बहुत ज्यादा सस्ता नहीं होगा सोना, कीमतों में गिरावट आने के बाद खरीदारी में तेजी

Gold Price: अब बहुत ज्यादा सस्ता नहीं होगा सोना, कीमतों में गिरावट आने के बाद खरीदारी में तेजी

टाइटन के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय चावला ने कहा कि अब ग्राहकों ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है और उन्होंने कीमत गिरने पर लंबे समय तक इंतजार करने के बजाय तुरंत खरीदारी करना शुरू कर दिया है।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Paisa Image Source : PTI कीमत गिरने के साथ ही बंपर खरीदारी कर रहे हैं भारतीय ग्राहक

Gold Price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय चावला ने कहा कि सोने की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय खरीदारों पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि ग्राहक अब सोने की कीमतों में गिरावट को खरीदारी के लिए बड़ा मौका मान रहे हैं और बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। अजय चावला ने कहा कि भारतीय ग्राहक बिल्कुल वैसे ही सोने की खरीदारी कर रहे हैं, जैसे स्टॉक मार्केट इंवेस्टर शेयरों के दाम गिरने पर खरीदारी करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले कई ग्राहक ऊंची कीमतों की वजह से सोना खरीदने में देरी करते थे क्योंकि वे दाम में बड़ी गिरावट और स्थिरता का इंतजार करते थे।

कीमत गिरने के साथ ही बंपर खरीदारी कर रहे हैं भारतीय ग्राहक

टाइटन के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय चावला ने कहा कि अब ग्राहकों ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है और उन्होंने कीमत गिरने पर लंबे समय तक इंतजार करने के बजाय तुरंत खरीदारी करना शुरू कर दिया है। चावला ने बताया, "लोगों ने लंबे समय तक इंतजार करने में नुकसान उठाया है, इसलिए अब वे हर गिरावट का फायदा उठाकर सोने की खरीदारी कर रहे हैं, जैसे शेयर बाजार में करते हैं।" उन्होंने माना कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन मांग मजबूत बनी हुई है। चावला ने कहा, "ग्राहक इसमें हिस्सा लेने की कोशिश करेंगे। जो लोग पिछड़ गए, वे अब खरीदने आएंगे।" उन्होंने कहा कि इससे लोगों की सोने के प्रति मजबूत रुचि और विश्वास का पता चलता है। 

सोने की कीमतों में अब बहुत ज्यादा गिरावट की गुंजाइश नहीं

टाइटन की ज्यूलरी बिजनेस यूनिट को ग्राहकों के इस ट्रेंड से काफी फायदा मिल रहा है। बताते चलें कि टाइटन के ज्यूलरी बिजनेस में तनिष्क एक प्रमुख ब्रांड है। सोने की कीमतों में फरवरी, 2026 की शुरुआत में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। 10 ग्राम के लिए कीमतें करीब 1.61 लाख रुपये तक बढ़ीं और फिर वैश्विक संकेतों और मुनाफा निकालने के कारण हाल ही में गिरावट आई। चावला के अनुसार, कई लोग जिन्होंने साल के पहले 6 महीनों में सोने की खरीद में देरी की थी, उन्होंने त्योहारी और शादी के सीजन से पहले सोना खरीदना शुरू कर दिया क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि कीमतें अब और ज्यादा नहीं गिरेंगी।

Latest Business News