A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price: अभी और कितना महंगा होगा सोना, कीमतों में फिलहाल बड़ी गिरावट की उम्मीद कम

Gold Price: अभी और कितना महंगा होगा सोना, कीमतों में फिलहाल बड़ी गिरावट की उम्मीद कम

MCX पर शुक्रवार को सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 1,131 रुपये या 1.06 प्रतिशत बढ़कर 1,07,807 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया था।

gold, gold Price Today, Gold Rate Today, Gold Price Today, Silver Price Today, 18 carat gold price, - India TV Hindi
Image Source : PIXABAY एक हफ्ते में 4000 रुपये महंगा हुआ सोना

Gold Price Outlook: पिछले हफ्ते रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने की कीमतों में कुछ समय के लिए मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है, जिससे कीमतों में मामूली गिरावट भी देखी जा सकती है। एक्सपर्ट्स ने ये अनुमान जताते हुए कहा है कि सोने की भविष्य की दिशा आगामी वैश्विक आर्थिक संकेतकों पर निर्भर करेगी, जिनमें अमेरिका और घरेलू महंगाई के आंकड़े और यूरोपीय केंद्रीय बैंक की नीतिगत बैठक शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि सर्राफा कारोबारी अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ECB) की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड के भाषण समेत व्यापक आर्थिक आंकड़ों पर भी कड़ी नजर रखेंगे।

एक हफ्ते में 4000 रुपये महंगा हुआ सोना 

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (कमोडिटी और करेंसी रिसर्च) प्रणव मेर ने कहा कि इस हफ्ते चीन, अमेरिका, जर्मनी और भारत के मुद्रास्फीति (महंगाई) के आंकड़ों के साथ ही अमेरिकी उपभोक्ता भावना पर भी नजर रहेगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 1,131 रुपये या 1.06 प्रतिशत बढ़कर 1,07,807 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया था। कारोबार के अंत में ये 1,07,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। बताते चलें कि पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में लगभग 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम या 3.81 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

अभी और कितना महंगा हो सकता है गोल्ड

प्रणव मेर ने कहा, ‘‘टेक्निकल चार्ट जबरदस्त खरीदारी का संकेत दे रहे हैं और कुछ मुनाफावसूली भी हो सकती है। फिर भी ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है और MCX पर इसके 1,10,000-1,12,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक बढ़ने की संभावना है।’’शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 900 रुपये बढ़कर रिकॉर्ड स्तर के करीब 1,06,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इसके अलावा,  99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी शुक्रवार को 900 रुपये बढ़कर 1,06,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आकर बंद हुआ था।

Latest Business News