1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, इतना सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें आज के ताजा भाव

Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, इतना सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें आज के ताजा भाव

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि सोने की कीमतों में गिरावट सुस्त वैश्विक रुझान और उच्च स्तर पर निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के अनुरूप थी।

gold, gold Price Today, Gold Rate Today, Gold Price Today, Silver Price Today, 18 carat gold price, - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सोमवार को सोने की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट

Gold Rate Today: ग्लोबल ट्रेंड में नरमी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगातार टैरिफ की धमकियों के बाद सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 550 रुपये टूटकर 98,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शनिवार को सोने का दाम 100 रुपये बढ़कर 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा, आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 500 रुपये गिरकर 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि शनिवार को इसका भाव 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 

चांदी की कीमतों में क्या हुआ बदलाव

सोमवार को चांदी की कीमतें लगातार दूसरे दिन 1,04,800 रुपये प्रति किलो पर बिना किसी बदलाव के स्थिर रहीं। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि सोने की कीमतों में गिरावट सुस्त वैश्विक रुझान और उच्च स्तर पर निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के अनुरूप थी। इसके अलावा, हाजिर बाजार में भी मौसमी मांग सुस्त बनी रही, जिससे कीमतों में गिरावट आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर में सुधार और उम्मीद से बेहतर अमेरिकी रोजगार बाजार के आंकड़ों के बाद ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम हुई है, जिससे सोने में कमजोरी के साथ कारोबार शुरू हुआ। 

सोने की कीमतों में आगे क्या हो सकता है

इसके अलावा, अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट द्वारा वीकेंड में कहा गया कि अमेरिका कई देशों के साथ ट्रेड डील को अंतिम रूप देने के करीब है। हालांकि, नए टैरिफ 1 अगस्त से लागू होंगे। इसके बाद शुल्क संबंधी चिंताओं के कम होने से सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सर्राफा मांग कम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 38.95 डॉलर या 1.17 प्रतिशत गिरकर 3,297.69 डॉलर प्रति औंस रह गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट, रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी के अनुसार, बुधवार को होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की मीटिंग के ब्योरे केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति के रुख और निकट भविष्य में सर्राफा कीमतों के लिए ट्रेजैक्टरी के बारे में गहन जानकारी दे सकते हैं।

Latest Business News