A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: तनिष्क, कल्याण, मलाबार, जोयअलुक्कास पर क्या है सोने का रेट? कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना

Gold Price Today: तनिष्क, कल्याण, मलाबार, जोयअलुक्कास पर क्या है सोने का रेट? कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना

शुक्रवार को सोने का भाव 200 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो गुरुवार को 900 रुपये टूटकर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Gold Price Today: What are the gold rates at Tanishq, Kalyan, Malabar, and Joyalukkas Where is the c- India TV Hindi
Image Source : PTI आज कहां मिलेगा सबसे सस्ता सोना

Gold Price Today: मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव की स्थिति की वजह से सोने की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को सोने का भाव 200 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो गुरुवार को 900 रुपये टूटकर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इन 3 दिनों में सोने की कीमतों में कुल 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान, सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली। बताते चलें कि शनिवार और रविवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार बंद रहते हैं। 

Tanishq

टाटा ग्रुप की ज्यूलरी कंपनी तनिष्क के स्टोर पर आज 22 कैरेट वाले सोने का भाव 14160 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,41,600 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। तनिष्क स्टोर पर आज 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 15,447 प्रति 1 ग्राम और 1,54,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Kalyan Jewellers

कल्याण ज्यूलर्स पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 14,120 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,41,200 रुपये है।

Joyalukkas

जोयअलुक्कास ज्यूलरी स्टोर पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 14,120 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,41,200 रुपये है।

Senco Gold and Diamonds

सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 14,133 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,41,330 रुपये है।

Malabar Gold and Diamonds

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 14,120 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,41,200 रुपये है।

Latest Business News