A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: कहां से खरीदें सबसे सस्ता सोना- जानें तनिष्क, कल्याण, मलाबार पर क्या है आज का भाव

Gold Price Today: कहां से खरीदें सबसे सस्ता सोना- जानें तनिष्क, कल्याण, मलाबार पर क्या है आज का भाव

मंगलवार, 19 मई को जहां एक तरफ सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर चांदी लाल निशान में कारोबार कर रही है।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
Image Source : PTI आज का सोने का भाव

Gold Price Today: पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर इंडेक्स समेत अलग-अलग कारकों से सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मंगलवार, 19 मई को जहां एक तरफ सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर चांदी लाल निशान में कारोबार कर रही है। सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 1000 रुपये की तेजी के साथ 2,76,000 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसके अलावा, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ और ये पिछले हफ्ते के शुक्रवार वाले रेट 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ही स्थिर रही।

बड़े ब्रांड्स के स्टोर पर आज क्या है सोने का भाव

अगर आप किसी खास वजह से आज सोने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम आपके लिए देश के कुछ बड़े ब्रांड्स पर चल रहे 22 कैरेट सोने का भाव लेकर आए हैं। यहां हम बताएंगे कि तनिष्क, कल्याण ज्यूलर्स, जोयअल्लुकास, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स और सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स जैसे ब्रांड के स्टोर्स पर आज सोने का क्या भाव चल रहा है।

तनिष्क

लोकप्रिय ज्यूलरी ब्रांड तनिष्क के स्टोर पर आज 22 कैरेट वाले सोने का भाव 14,420 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,44,200 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। तनिष्क स्टोर पर आज 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 15,731 प्रति 1 ग्राम और 1,57,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कल्याण ज्यूलर्स

कल्याण ज्यूलर्स पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 14,375 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,43,750 रुपये है।

जोयअल्लुकास

जोयअलुक्कास ज्यूलरी स्टोर पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 14,375 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,43,750 रुपये है।

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 14,602 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,46,020 रुपये है।

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 14,375 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,43,750 रुपये है।

बताते चलें कि अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। इसके अलावा, अलग-अलग डिजाइन पर अलग मेकिंग चार्जेस की वजह से आपकी ज्यूलरी की कीमत भी ऊपर-नीचे हो सकती है।

Latest Business News