1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today: फिर बढ़ गया सोने का भाव, क्या है चांदी का हाल- चेक करें आज की ताजा कीमतें

Gold Rate Today: फिर बढ़ गया सोने का भाव, क्या है चांदी का हाल- चेक करें आज की ताजा कीमतें

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच आज चांदी का भाव 1,04,000 रुपये प्रति किलो पर बिना किसी बदलाव के स्थिर रहा।

gold, gold Price Today, Gold Rate Today, Gold Price Today, Silver Price Today, 18 carat gold price, - India TV Hindi
Image Source : PIXABAY बुधवार को सोने की कीमतों में दर्ज की गई थी गिरावट

Gold Price Today: निवेशकों और स्टॉकिस्टों की ताजा खरीदारी के चलते गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें एक बार फिर बढ़ गईं। दिल्ली में आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 250 रुपये की तेजी के साथ 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। बताते चलें कि बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 700 रुपये की गिरावट के साथ 98,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके साथ ही, आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये गिरकर 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी।

चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच आज चांदी का भाव 1,04,000 रुपये प्रति किलो पर बिना किसी बदलाव के स्थिर रहा। बुधवार को चांदी की कीमत 800 रुपये टूटकर 1,04,000 प्रति किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की नई मांग के चलते गुरुवार को सोने में तेजी दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर उनके संभावित प्रभाव को लेकर जारी अनिश्चितताओं ने सोने की कीमतों को सहारा दिया।’’ 

ब्राजील पर 1 अगस्त से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 3324.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। बुधवार को, राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका 1 अगस्त से ब्राजील के उत्पादों पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाएगा। अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की ताजा बैठक के विवरण से पता चलता है कि अधिकारी आर्थिक परिदृश्य को लेकर सतर्क और विभाजित हैं, और ब्याज दरों में कटौती करने से पहले और अधिक आंकड़ों का इंतजार करना चाहते हैं।

Latest Business News