A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today : जेवर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, सस्ता हो गया है सोना, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट

Gold Rate Today : जेवर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, सस्ता हो गया है सोना, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट

Gold Rate Today on 7 may 2025 : वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर बुधवार को सोना 0.74 फीसदी या 25.40 डॉलर की गिरावट के साथ 3,397.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने का भाव- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सोने का भाव

Gold Rate Today : सोने की घरेलू और वैश्विक कीमतों में बुधवार सुबह बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर भी सोना शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.78 फीसदी या 765 रुपये की गिरावट के साथ 96,726 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सोने के साथ ही चांदी की घेरलू कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.21 फीसदी या 205 रुपये की गिरावट के साथ 96,496 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

इससे पहले सोने की घरेलू वायदा कीमत मंगलवार को एमसीएक्स पर भारी बढ़त के साथ बंद हुई थी। 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना 3.02 फीसदी या 2854 रुपये की बढ़त के साथ 97,503 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का भाव सपाट बंद हुआ था। 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी मंगलवार को 0.10 फीसदी या 98 रुपये की बढ़त के साथ 96,799 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.74 फीसदी या 25.40 डॉलर की गिरावट के साथ 3,397.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.34 फीसदी या 46.06 डॉलर की गिरावट के साथ 3385.66 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती कारोबार में कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.32 फीसदी या 0.11 डॉलर  की गिरावट के साथ 33.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.51 फीसदी या 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 33.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Latest Business News