1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price: तनिष्क, कल्याण, जोयअलुक्कास, मालाबार पर आज क्या है सोने का रेट, कहां मिलेगा सबसे सस्ता गोल्ड

Gold Price: तनिष्क, कल्याण, जोयअलुक्कास, मालाबार पर आज क्या है सोने का रेट, कहां मिलेगा सबसे सस्ता गोल्ड

मंगलवार को दोपहर 12.07 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने का भाव 5.08 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ 1,51,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
Image Source : PTI मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में बंपर तेजी

Silver and Gold Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीन दिनों तक चली भारी-भरकम गिरावट के बाद आज एक बार फिर बंपर तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को दोपहर 12.07 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने का भाव 5.08 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ 1,51,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। वहीं दूसरी ओर, 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी 8.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,57,208 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर ट्रेड कर रही थी। यहां हम जानेंगे कि आज किस ज्यूलरी स्टोर पर सोने का क्या भाव चल रहा है?

Tanishq

टाटा ग्रुप की ज्यूलरी कंपनी तनिष्क के स्टोर पर आज 22 कैरेट वाले सोने का भाव 14,760 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,47,600 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। तनिष्क स्टोर पर आज 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 16,102 प्रति 1 ग्राम और 1,61,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Kalyan Jewellers

कल्याण ज्यूलर्स पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 13,910 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,39,100 रुपये है।

Joyalukkas

जोयअलुक्कास ज्यूलरी स्टोर पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 13,910 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,39,100 रुपये है।

Senco Gold and Diamonds

सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 14,203 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,42,030 रुपये है।

Malabar Gold and Diamonds

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 13,910 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,39,100 रुपये है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में बंपर तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी आज सोने-चांदी के भाव में गजब की तेजी देखी जा रही है। आज सुबह लगभग 8.00 बजे हाजिर सोने की कीमत 4% बढ़कर 4830 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। सोने के अलावा, आज हाजिर चांदी भी लगभग 8% की तेजी के साथ 82.74 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।

Latest Business News