A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today: आज क्या है सोने का भाव, जानें तनिष्क, कल्याण ज्यूलर्स, मलाबार पर क्या है रेट

Gold Rate Today: आज क्या है सोने का भाव, जानें तनिष्क, कल्याण ज्यूलर्स, मलाबार पर क्या है रेट

इस हफ्ते सोने की कीमतों ने एक सीमित दायरे में रहकर कारोबार किया। गोल्ड के भाव में मंगलवार को तेजी देखने को मिली थी। हालांकि, बुधवार और गुरुवार को इसकी कीमतें नरम हुई थीं।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
Image Source : PTI सोने का आज का भाव

Gold Price Today: सोने की कीमतें इस हफ्ते बड़े उतार-चढ़ाव के बावजूद एक सीमित दायरे में रहीं। मंगलवार, 19 मई को शुरुआती तेजी देखने के बाद, अगले बुधवार और गुरुवार को कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिली। अगर आप भी आज किसी खास मौके के लिए सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए ही है। यहां हम जानेंगे कि तनिष्क, कल्याण ज्यूलर्स, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स और जोयलुकास जैसे प्रमुख ज्यूलरी ब्रांड्स पर सोने की मौजूदा कीमतें क्या हैं? इसके साथ ही, हम सर्राफा बाजार की मौजूदा कीमतों के बारे में जानेंगे।

तनिष्क

तनिष्क के स्टोर्स पर आज 23 मई को 22 कैरेट वाली गोल्ड ज्यूलरी की मौजूदा कीमत नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में 14,665 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,46,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कल्याण ज्यूलर्स

कल्याण ज्यूलर्स के स्टोर्स पर आज 22k सोने की ताजा कीमत नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में 14,580 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,45,800 प्रति 10 ग्राम है।

जॉयअलुक्कास

जॉयअलुक्कास के स्टोर्स पर आज 22k सोने की मौजूदा कीमत नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में 14,580 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,45,800 प्रति 10 ग्राम है।

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स

इसी तरह, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के स्टोर्स पर भी आज 22k वाले सोने की ताजा कीमत नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में 14,580 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,45,800 प्रति 10 ग्राम है।

सर्राफा बाजार की कीमतें

बताते चलें कि दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में 600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये गिरकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को सोने की कीमतें 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थीं। सोने के अलावा, शुक्रवार को चांदी की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं दिखा और ये 2,71,000 रुपये प्रति 1 किलोग्राम के भाव पर ही स्थिर रही। बताते चलें कि दिल्ली का सर्राफा बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहता है।

Latest Business News