1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today : सोने ने चली उल्टी चाल, कीमतों में आई भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

Gold Rate Today : सोने ने चली उल्टी चाल, कीमतों में आई भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

Gold Rate Today 27th February 2025 : सोने और चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में आज गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना वायदा 85,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
Image Source : FILE सोने चांदी का भाव

Gold Rate Today 27th February 2025 : सोने की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार दोपहर 4 अप्रैल 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.72 फीसदी या 614 रुपये की गिरावट के साथ 85,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर वैश्विक बाजार में भी सोने के कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है।

चांदी में भी आई गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली हैं। घरेलू वायदा बाजार में चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 मई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी आज 0.29 फीसदी या 283 रुपये की गिरावट के साथ 96,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वैश्विक बाजार में भी चांदी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी है।

सोने का वैश्विक भाव

वैश्विक बाजार में सोने के भाव गुरुवार शाम गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए। कमोडिटी मार्केट यानी कॉमेक्स पर सोना 1.04 फीसदी या 30.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2900 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोना हाजिर 0.97 फीसदी या 28.26 डॉलर की गिरावट के साथ 2888.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतें भी गुरुवार शाम गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी हैं। कमोडिटी मार्केट यानी कॉमेक्स पर चांदी 0.54 फीसदी या 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 32.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.21 फीसदी या 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 31.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Latest Business News