A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate: दुबई, कुवैत, कतर, ओमान, अमेरिका, बहरीन, सिंगापुर में आज क्या हैं सोने का भाव- यहां चेक करें

Gold Rate: दुबई, कुवैत, कतर, ओमान, अमेरिका, बहरीन, सिंगापुर में आज क्या हैं सोने का भाव- यहां चेक करें

दुबई, कुवैत, कतर, ओमान, अमेरिका, बहरीन, सिंगापुर के स्टोर्स में आज सोने का क्या भाव चल रहा है।

gold price, gold price in dubai, gold price in Kuwait, gold price in Qatar, gold price in Oman, gold- India TV Hindi
Image Source : PTI दुबई, कुवैत, कतर, ओमान, अमेरिका, बहरीन, सिंगापुर में आज क्या हैं सोने का भाव

Gold Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीन दिनों तक चली भारी-भरकम गिरावट के बाद आज एक बार फिर बंपर तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को दोपहर 12.07 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने का भाव 5.08 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ 1,51,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। वहीं दूसरी ओर, 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी 8.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,57,208 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर ट्रेड कर रही थी। यहां हम जानेंगे कि दुबई, कुवैत, कतर, ओमान, अमेरिका, बहरीन, सिंगापुर के स्टोर्स में आज सोने का क्या भाव चल रहा है।

दुबई

दुबई में आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 550.25 AED (लगभग 13,531 रुपये) प्रति 1 ग्राम है।

कतर

कतर में आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 537.50 QAR (लगभग 13,197 रुपये) प्रति 1 ग्राम है।

ओमान

ओमान में आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 57.75 OMR (लगभग 13,537 रुपये) प्रति 1 ग्राम है।

कुवैत

कुवैत में आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 45.07 KD (लगभग 13,224 रुपये) प्रति 1 ग्राम है।

अमेरिका

अमेरिका में आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 152 USD (लगभग 13,696 रुपये) प्रति 1 ग्राम है।

बहरीन

बहरीन में आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 56.20 BHD (लगभग 13,432 रुपये) प्रति 1 ग्राम है।

सिंगापुर

सिंगापुर में आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 192.30 SGD (लगभग 13,648 रुपये) प्रति 1 ग्राम है।

भारत

भारत में आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 13,910 रुपये प्रति 1 ग्राम है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में बंपर तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी आज सोने-चांदी के भाव में गजब की तेजी देखी जा रही है। आज सुबह लगभग 8.00 बजे हाजिर सोने की कीमत 4% बढ़कर 4830 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। सोने के अलावा, आज हाजिर चांदी भी लगभग 8% की तेजी के साथ 82.74 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।

Latest Business News