1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 20 July, 2026 Gold/Silver Rate: ₹4,000 महंगी हुई चांदी, सोने की कीमतों में भी तेजी

20 July, 2026 Gold/Silver Rate: ₹4,000 महंगी हुई चांदी, सोने की कीमतों में भी तेजी

आज 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 1987 रुपये (0.92 प्रतिशत) की अच्छी बढ़त लेकर 2,18,390 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी।

gold price, gold price today, silver price, silver rate today, mcx- India TV Hindi
Image Source : AP सोना-चांदी की कीमतों में तेजी

मिडिल-ईस्ट में तेजी से बिगड़ रहे माहौल के बीच सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सोमवार को चांदी के भाव में 4,000 रुपये तक की तेजी देखी जा रही है। चांदी के अलावा, आज सोने के भाव में भी बढ़त दर्ज की जा रही है।

सोने की कीमतों में साधारण तेजी

सोमवार को सुबह लगभग 11.00 बजे, 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 257 रुपये (0.18 प्रतिशत) की साधारण तेजी के साथ 1,41,163 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 743 रुपये की बढ़त लेकर 1,41,649 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 1,40,906 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,41,649 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,41,081 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

चांदी की कीमतों में 4,000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी

आज 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 1987 रुपये (0.92 प्रतिशत) की अच्छी बढ़त लेकर 2,18,390 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 2,796 रुपये की तेजी के साथ 2,19,199 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2,16,403 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,20,408 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,18,322 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। यानी, चांदी की कीमतें आज कारोबार के दौरान पिछले बंद भाव से लगभग 4,005 रुपये तक ऊपर जा चुकी है।

एक्सपर्ट्स ने जताई कीमतों में गिरावट की आशंका 

एक्सपर्ट्स ने इस हफ्ते के आउटलुक को लेकर कहा था कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की तेज होती कीमतें और वैश्विक आर्थिक आंकड़े सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रह सकती है। इन्वेस्टर्स अमेरिकी साप्ताहिक बेरोजगारी दावों और शुरुआती पीएमआई जैसे महत्वपूर्ण आंकड़ों के साथ ही यूरोप और चीन के मौद्रिक नीति फैसलों और प्रमुख आर्थिक संकेतकों पर भी नजर रखेंगे। इनसे वैश्विक ब्याज दरों की दिशा को लेकर संकेत मिल सकते हैं। 

ये भी पढ़ें

पश्चिम एशिया में तेज हुए हवाई हमले, 90 डॉलर के पार पहुंची ब्रेंट क्रूड की कीमतें

Latest Business News