A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. किसानों का सारा प्याज खरीदेगी सरकार, इस भाव पर होगी खरीद, चेक करें डिटेल्स

किसानों का सारा प्याज खरीदेगी सरकार, इस भाव पर होगी खरीद, चेक करें डिटेल्स

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण प्याज के निर्यात पर असर पड़ा है।

onion, onion price, onion farmers, farmers, onion msp, shivraj singh chouhan- India TV Hindi
Image Source : PTI प्याज मंडी

प्याज किसानों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। प्याज की कीमतों में जारी गिरावट के बीच सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने का घोषणा की है। केंद्र सरकार किसानों से 12.35 रुपये प्रति किलोग्राम (1235 रुपये प्रति क्विंटल) के रेट पर प्याज खरीदेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के सतारा में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। महाराष्ट्र प्याज का एक प्रमुख उत्पादक राज्य है और इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण प्याज के निर्यात पर असर पड़ा है। ये संकट 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमलों के कारण शुरू हुआ था। 

भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ को जारी किए गए निर्देश

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्होंने प्याज की कीमतों में आए संकट के बारे में मुख्यमंत्री फडणवीस से चर्चा की है। उन्होंने कहा, ''चूंकि पश्चिम एशिया संकट के कारण प्याज का निर्यात प्रभावित हुआ है, इसलिए प्याज की कीमतें गिर गई हैं। मैं ये घोषणा करना चाहूंगा कि आज (शुक्रवार) से ताजे प्याज की खरीद दर 12.35 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। हम किसानों का पूरा स्टॉक खरीदेंगे और प्याज उपजाने वालों को सहायता देंगे।'' उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

सरकार द्वारा घोषित की गई कीमत से खुश नहीं महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संघ

महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संघ (एमएसओजीए) ने कहा कि 1,235 रुपये प्रति क्विंटल की खरीद दर पर्याप्त नहीं है। संघ का कहना है कि ये दर उत्पादन लागत को भी पूरा नहीं करती और उन्होंने 3,000 रुपये प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य की मांग की। उन्होंने उन किसानों के लिए मुआवजे की भी मांग की, जिन्होंने हाल के महीनों में बहुत कम कीमतों पर अपना प्याज बेचा है। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

Latest Business News