1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. HDFC Bank ने FD की ब्याज दरों में एक बार फिर की कटौती, चेक करें अब कितना मिलेगा मुनाफा

HDFC Bank ने FD की ब्याज दरों में एक बार फिर की कटौती, चेक करें अब कितना मिलेगा मुनाफा

एफडी की ब्याज दरों में कटौती के बाद, अब सामान्य नागरिकों को एफडी पर 3% से 6.85% तक का ब्याज मिलेगा।

HDFC Bank, HDFC Bank FD, HDFC Bank FD rates, HDFC Bank fd interest rates, fd, fixed deposit, fd rate- India TV Hindi
Image Source : PTI सामान्य नागरिकों को अब एफडी पर मिलेगा 6.85% तक का ब्याज

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट घटाए जाने के बाद से देश के तमाम बैंकों ने एफडी की ब्याज दरें भी घटानी शुरू कर दी। कई बैंक तो अभी भी एफडी की ब्याज दरों में संशोधन कर, इसमें कटौती कर रहे हैं। इसी सिलसिले में प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने कुछ चुनिंदा अवधि वाली एफडी स्कीम की ब्याज दरें घटा दी हैं। एचडीएफसी बैंक ने ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट्स यानी 0.20 प्रतिशत तक की कटौती की है। बताते चलें कि सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए ये बदलाव किया है। बैंक की नई ब्याज दरें 23 मई, 2025 से लागू होंगी। इससे पहले, एचडीएफसी बैंक ने अप्रैल, 2025 में भी एफडी दरों में 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की थी। 

सामान्य नागरिकों को अब एफडी पर मिलेगा 6.85% तक का ब्याज

एफडी की ब्याज दरों में कटौती के बाद, अब सामान्य नागरिकों को एफडी पर 3% से 6.85% तक का ब्याज मिलेगा। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 3.5% से लेकर 7.35% तक का ब्याज दिया जाएगा। इस ताजा बदलाव से पहले, एचडीएफसी बैंक सामान्य नागरिकों को एफडी पर 3% से लेकर 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.5% से लेकर 7.55% तक का ब्याज ऑफर कर रहा था। एचडीएफसी बैंक ने सभी अवधि की एफडी पर ब्याज दरें नहीं घटाई हैं। ये कटौती सिर्फ कुछ खास अवधि वाली एफडी के लिए की गई है। 

1 साल से ज्यादा और 15 महीने से कम अवधि वाली एफडी की ब्याज दरें घटीं

एचडीएफसी बैंक ने 1 साल से ज्यादा और 15 महीने से कम अवधि वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को दिए जाने वाले ब्याज में 0.10 प्रतिशत की कटौती की है। अब इस अवधि वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.60% था। इसके अलावा, 18 महीने से लेकर 21 महीने से कम अवधि में मैच्योर होने वाली FD के लिए बैंक ने ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत की कटौती की है, जो 7.05% से घटकर 6.85% हो गई है।

Latest Business News