A
Hindi News पैसा बिज़नेस घर में बना खाना जुलाई में हुआ सस्ता, जानें वेज थाली की लागत कितनी हुई कम

घर में बना खाना जुलाई में हुआ सस्ता, जानें वेज थाली की लागत कितनी हुई कम

सालाना आधार पर मांसाहारी थाली की लागत में 13% की राहत मिली है। मांसाहारी थाली की लागत ₹53.5 प्रति प्लेट रही, जो पिछले साल के मुकाबले 13% और जून के मुकाबले 2% कम है।

दालों के दाम 14% कम हुए हैं।- India TV Paisa Image Source : PIXABAY दालों के दाम 14% कम हुए हैं।

जुलाई 2025 में घरेलू किचन में बनने वाली शाकाहारी और मांसाहारी थाली की लागत में गिरावट दर्ज की गई है। क्रिसिल इंटेलिजेंस की ताज़ा ‘रोटी-चावल रेट रिपोर्ट’ के मुताबिक, यह राहत सब्जियों और ब्रोइलर चिकन की कीमतों में कमी के चलते आई है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, शाकाहारी थाली सालाना आधार पर 14% सस्ती हुई है। जुलाई में शाकाहारी थाली की कीमत ₹28.1 रही, जो पिछले साल के ₹32.6 के मुकाबले 14% कम है। हालांकि जून 2025 से तुलना करें तो 4% की बढ़ोतरी देखी गई, जब यह कीमत ₹27.1 थी।

मांसाहारी थाली की लागत कितनी घटी

रिपोर्ट के मुताबिक, सालाना आधार पर मांसाहारी थाली की लागत में 13% की राहत मिली है। मांसाहारी थाली की लागत ₹53.5 प्रति प्लेट रही, जो पिछले साल के मुकाबले 13% और जून के मुकाबले 2% कम है। कीमतों में गिरावट की वजह टमाटर, आलू और प्याज की कीमतों में तेज गिरावट है। दालों के दाम 14% कम हुए हैं, जिसका कारण बेहतर उत्पादन और स्टॉक बताया गया है। चावल की कीमतें भी सालाना 4% घटी हैं।

सब्जियों की घटती कीमतों के साथ-साथ, ब्रोइलर चिकन की कीमतों में 12% सालाना और 9% मासिक गिरावट के चलते थाली सस्ती हुई है। क्रिसिल इंटेलिजेंस के निदेशक पुषण शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में थाली की कीमतें सालाना आधार पर कम बनी रह सकती हैं, लेकिन आलू और प्याज जैसे जरूरी सामान की मजबूत कीमतें राहत की सीमा तय करेंगी।

Latest Business News