1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अब सिर्फ 7% की ब्याज दर पर मिलेगा होम लोन, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाया इंटरेस्ट रेट

अब सिर्फ 7% की ब्याज दर पर मिलेगा होम लोन, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाया इंटरेस्ट रेट

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपने ग्राहकों के लिए 'मॉनसून धमाका' ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत, ग्राहकों को अब होम लोन 7.00 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दरों से उपलब्ध कराया जा रहा है।

bank of maharashtra, home loan, home loan interest rates, cheapest home loan, bank of maharashtra ho- India TV Hindi
Image Source : PTI बैंक ऑफ महाराष्ट्र

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने ग्राहकों को राहत देते हुए होम लोन की ब्याज दरों में 10 बेसिस पॉइंट्स यानी 0.10 प्रतिशत की कटौती कर दी है। इतना ही नहीं, बैंक ऑफ महाराष्ट्र अब होम लोन अकाउंट खुलवाने पर वसूली जाने वाली प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन फीस को भी पूरी तरह से खत्म कर दिया है। हालांकि, ये ऑफर सीमित समय के लिए है और बेहतर क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहक ही इसका पूरा फायदा उठा पाएंगे।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने शुरू किया 'मॉनसून धमाका' ऑफर

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपने ग्राहकों के लिए 'मॉनसून धमाका' ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत, ग्राहकों को अब होम लोन 7.00 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दरों से उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे पहले, बैंक ऑफ महाराष्ट्र 7.10 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दरों पर होम लोन उपलब्ध करा रहा था। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने बताया कि ये ऑफर सिर्फ सीमित अवधि के लिए शुरू की गई है। ऑफर के तहत, होम लोन की ब्याज दरों में 0.10 प्रतिशत की छूट के साथ-साथ प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन फीस भी पूरी तरह से माफ कर दिया गया है।

7.45 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दरों पर ऑटो लोन दे रहा है बैंक

सरकारी बैंक ने कहा कि कम ब्याज दर और फीस में छूट के इस स्पेशल ऑफर का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें अपने घर के सपने को पूरा करने में मदद देना है। बैंक के अनुसार, होम लोन पर 7 प्रतिशत और ऑटो लोन पर 7.45 प्रतिशत की ब्याज दरें इंडस्ट्री में सबसे प्रतिस्पर्धी दरों में शामिल हैं। इन सुविधाओं से ग्राहकों पर मंथली ईएमआई का बोझ कम होगा।

Image Source : bank of maharashtraबैंक ऑफ महाराष्ट्र होम लोन ब्याज दरें

800 या इससे ज्यादा होना चाहिए क्रेडिट स्कोर

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, 7.00 प्रतिशत की सबसे कम ब्याज दरों पर होम लोन सिर्फ नौकरीपेशा लोगों को ही दिया जाएगा, जिनका क्रेडिट स्कोर 800 या इससे ज्यादा होगा। अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से 799 के बीच है, तो आपको 7.25 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दरों पर होम लोन मिलेगा। बताते चलें कि होम लोन या किसी भी अन्य लोन के लिए आपका क्रेडिट स्कोर काफी मायने रखता है।

ये भी पढ़ें

लोन की ब्याज दरें घटेंगी या बढ़ेंगी, कल शुरू होगी RBI MPC की मीटिंग, 5 अगस्त को होगी फैसलों की घोषणा

Latest Business News