दोने-पत्तल के बिजनेस से महीने में कितनी कमाई हो सकती है, जानें कैसे होगी दोगुनी कमाई?
दोने-पत्तल के बिजनेस से आप हर महीने कितने रुपये कमा सकते हैं, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपका बिजनेस कितना बड़ा है और आपकी बिक्री कैसी है।
Disposable Plates and Bowls Business: भारत में पुराने समय से ही दोने और पत्तल की जबरदस्त मांग रही है। हालांकि, पहले आमतौर पर शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों में ही दोने और पत्तल की ज्यादा डिमांड रहती थी। लेकिन, अब दोने-पत्तल की डिमांड सिर्फ शादी-विवाह, जन्मदिन और अन्य पार्टियों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि ये रेहड़ी-पटरी पर बिकने वाली चाट-पकौड़ी की दुकानों से लेकर ढाबों और छोटे होटल-रेस्टॉरेंट में भी काफी इस्तेमाल की जा रही है। ऐसे में आप दोने-पत्तल बनाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। यहां हम जानेंगे कि दोने-पत्तल के बिजनेस से महीने में कितनी कमाई हो सकती है?
दोने-पत्तल के बिजनेस से महीने में कितनी कमाई हो सकती है
दोने-पत्तल के बिजनेस से होने वाली आपकी मंथली कमाई कई महत्वपूर्ण चीजों पर निर्भर करती है। दोने-पत्तल के बिजनेस से आप हर महीने कितने रुपये कमा सकते हैं, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपका बिजनेस कितना बड़ा है और आपकी बिक्री कैसी है। अगर आप छोटे पैमाने पर दोने-पत्तल का बिजनेस शुरू करते हैं तो आप हर महीने लगभग 10-15 हजार रुपये कमा सकते हैं। अगर आपका बिजनेस मध्यम स्तर का है तो आप 25 से 50 हजार रुपये तक की मासिक कमाई कर सकते हैं। इसी तरह, अगर आप बड़े स्तर पर बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो आप महीने के 50 हजार से 1 लाख रुपये तक या इससे भी ज्यादा पैसे कमा सकते हैं।
कैसे बढ़ा सकते हैं बिजनेस और कमाई
दोने-पत्तल के छोटे बिजनेस में आमतौर पर मैन्यूअल प्रोडक्शन होता है। जबकि मध्यम स्तर के बिजनेस में मशीनों से दोने-पत्तल बनाए जाते हैं। बड़े बिजनेस में दोने-पत्तल बनाने के लिए एडवांस्ड और ज्यादा उत्पादन करने वाली मशीनें होती हैं और इसमें कई लोग काम करते हैं। दोने-पत्तल से दोगुनी कमाई करने के लिए आप मध्यम स्तर का बिजनेस शुरू कर सकते हैं और शादी-ब्याह, पार्टी जैसे कार्यक्रमों के लिए खुद ही ऑर्डर लेकर सप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा, आप छोटे और बड़े दुकानदारों को भी सीधी सप्लाई कर सकते हैं। बिजनेस और कमाई बढ़ाने के लिए आप सीधे ढाबों, होटलों और कैटरर्स को भी सीधी बिक्री कर सकते हैं।
