A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IND vs PAK: 6.66 लाख रुपये तक पहुंचा फ्लाइट का किराया, दिल्ली-मुंबई से कोलंबो पहुंचना हुआ महंगा

IND vs PAK: 6.66 लाख रुपये तक पहुंचा फ्लाइट का किराया, दिल्ली-मुंबई से कोलंबो पहुंचना हुआ महंगा

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले किसी भी मैच को ग्राउंड में बैठकर देखना हमेशा से ही एक लंबा और कठिन प्रोसेस बन जाता है।

IND vs PAK: Craze for India-Pakistan match, flight fares reach rs 6.66 lakh- India TV Hindi
Image Source : PTI/AIR INDIA ₹6.66 लाख तक पहुंचा दिल्ली-कोलंबो फ्लाइट का किराया

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे टी20 विश्व कप में रविवार, 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। क्रिकेट की चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच ये मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की घोषणा के साथ ही कोलंबो जाने वाली फ्लाइट्स का किराया कई गुना बढ़ गया है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि कोलंबो जाने वाली कुछ फ्लाइट्स का किराया तो 1 लाख रुपये के पार भी पहुंच चुका है।

भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए बेलने पड़ते हैं पापड़

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले किसी भी मैच को ग्राउंड में बैठकर देखना हमेशा से ही एक लंबा और कठिन प्रोसेस बन जाता है। सबसे पहले आपको मैच की टिकट बुक करनी पड़ती है, जो बहुत मुश्किल से मिल पाती है। इसके बाद आपको उस शहर में होटल बुक करना होता है और आने-जाने के लिए फ्लाइट की टिकट भी बुक करनी होती है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के बारे में पूरी दुनिया जानती है कि इस मैच की क्या अहमियत होती है और क्रिकेट फैन्स के बीच कितनी दीवानगी और पागलपन होता है। यही वजह है कि उस शहर के होटलों का किराये के साथ-साथ एयरलाइन कंपनियां भी फ्लाइट का किराया कई गुना बढ़ा देती हैं।

₹6.66 लाख तक पहुंचा दिल्ली-कोलंबो फ्लाइट का किराया 

दिल्ली से कोलंबो जाने के लिए 13 फरवरी की नॉन-स्टॉप फ्लाइट का किराया 31,600 रुपये से शुरू होकर 81,032 रुपये है, जबकि 1 स्टॉप के साथ किराया 19,899 रुपये से शुरू होकर 6,66,008 रुपये तक है। इसी तरह, दिल्ली से कोलंबो जाने के लिए 14 फरवरी की नॉन-स्टॉप फ्लाइट का किराया 61,613 रुपये से शुरू होकर 1,37,685 रुपये है, जबकि 1 स्टॉप के साथ शुरुआती किराया 19,899 रुपये से शुरू होकर 2,89,234 रुपये तक है। आम दिनों की बात करें तो दिल्ली से कोलंबो जाने का किराया 12,000 रुपये से शुरू हो जाता है।

Image Source : IXIGOभारत-पाकिस्तान मैच की वजह से महंगा हुआ किराया

मुंबई से कोलंबो जाने के लिए कितने रुपये करने होंगे खर्च

जबकि, मुंबई से कोलंबो जाने के लिए 13 फरवरी की नॉन-स्टॉप फ्लाइट का किराया 22,943 रुपये से शुरू होकर 61,993 रुपये है, जबकि 1 स्टॉप के साथ किराया 18,923 रुपये से शुरू होकर 3,59,605 रुपये तक है। इसी तरह, मुंबई से कोलंबो जाने के लिए 14 फरवरी की नॉन-स्टॉप फ्लाइट का किराया 47,818 रुपये से शुरू होकर 90,032 रुपये है, जबकि 1 स्टॉप के साथ किराया 18,503 रुपये से शुरू होकर 2,58,333 रुपये तक है। बताते चलें कि इस किराये में टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म का ऑफर भी शामिल है और बुकिंग फाइनल करते समय इसमें उतार-चढ़ाव भी हो सकता है।

Image Source : IXIGOभारत-पाकिस्तान मैच की वजह से महंगा हुआ किराया

Latest Business News