1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर आया बड़ा अपडेट, पीयूष गोयल ने दी ये अहम जानकारी

अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर आया बड़ा अपडेट, पीयूष गोयल ने दी ये अहम जानकारी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत पहले ही मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार समझौते कर चुका है।

india, usa, us, america, india-us trade, india-us trade deal, india-us trade agreement, piyush goyal- India TV Hindi
Image Source : PTI जल्द पीएम मोदी के साथ बातचीत कर सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत ट्रेड एग्रीमेंट के लिए अमेरिका के साथ पूरी सक्रियता के साथ बातचीत कर रहा है। गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यूरोपीय संघ के साथ भी व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है। इसके अलावा, भारत न्यूजीलैंड के साथ भी ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत कर रहा है। गोयल ने उद्योग मंडल FICCI के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम अमेरिका और न्यूजीलैंड के साथ व्यापार समझौते के लिए सक्रिय बातचीत कर रहे हैं।’’ 

मॉरीशस, यूएई और ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार समझौते कर चुका है भारत

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत पहले ही मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार समझौते कर चुका है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, ‘‘हम जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार समझौते के दूसरे चरण को अंतिम रूप देंगे।’’बताते चलें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता के सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई मुश्किल नहीं होगी और वह जल्द ही अपने अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। इसे भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। 

जल्द पीएम मोदी के साथ बातचीत कर सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते में जो बाधाएं हैं, उन्हें दूर करने के लिए बातचीत जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आने वाले हफ्तों में अपने सबसे अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं। बताते चलें कि अमेरिका की ओर से टैरिफ लगाए जाने और भारत के रूस से तेल खरीदने को लेकर दोनों देशों के संबंध दो दशकों में संभवत: सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और रूसी तेल की खरीद के लिए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इससे भारत पर कुल अमेरिकी टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है।

Latest Business News