1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दुनिया के सबसे बड़े स्टूडेंट शेफ कॉम्पिटीशन के आयोजन के लिए भारत तैयार, जानें पूरी बात

दुनिया के सबसे बड़े स्टूडेंट शेफ कॉम्पिटीशन के आयोजन के लिए भारत तैयार, जानें पूरी बात

दो राउंड के स्कोर के मुताबिक, शीर्ष 10 युवा शेफ ओलंपियन 8 फरवरी, 2025 को कोलकाता में यंग शेफ्स ओलंपियाड 2025 के ग्रैंड फिनाले में प्रतिस्पर्धा करेंगे। भारत के 6 शहरों में इसका आयोजन होने जा रहा है।

पद्मश्री शेफ संजीव कपूर ने कहा-पाककला जगत में यह सबसे बड़ा आयोजन हो सकता है। - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK पद्मश्री शेफ संजीव कपूर ने कहा-पाककला जगत में यह सबसे बड़ा आयोजन हो सकता है।

इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी काउंसिल आईआईएचएम की तरफ से आयोजित दुनिया की सबसे बड़ी स्टूडेंट शेफ कॉम्पिटीशन को लिए भारत पूरी तरह तैयार है। यंग शेफ्स ओलंपियाड का 11वां संस्करण इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के तत्वावधान में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी काउंसिल (IHC) लंदन के साथ साझेदारी में आयोजित किया जाएगा। पीटीआई की खबर ेक मुताबिक, युवा शेफ ओलंपियन - 50 देशों के छात्र शेफ, प्रतिष्ठित YCO 2025 गोल्डन टोक जीतने का प्रयास करने के लिए कूकिंग चैलैंज के दो दौर में भाग लेंगे।

अब तक का सबसे बेहतरीन आयोजन

खबर के मुताबिक, 50 देशों के स्टूडेंट्स शेफ का सबसे प्रतिष्ठित और सबसे बड़ा समूह एक सप्ताह के लिए अलग-अलग शहरों में भोजन की शक्ति का जश्न मनाने के लिए एकत्रित होगा, ताकि एकजुटता के पुल बनाए जा सकें और लोगों और देशों को एक साथ लाया जा सके। इस वैश्विक आयोजन से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंस पर भारत भर के पत्रकारों से बात करते हुए, इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी काउंसिल के अध्यक्ष और YCO के संस्थापक और आईआईएचएम के अध्यक्ष डॉ. सुबोर्नो बोस ने कहा कि यंग शेफ्स ओलंपियाड का जिक्र करते हुए, यह संभवतः अब तक का सबसे बेहतरीन आयोजन है।

मानवीय स्पर्श के साथ AI की थीम

बोस ने कहा कि दुनिया को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसने देशों को यात्रा करने से नहीं रोका है। इस साल, हमारे पास यंग शेफ इंडिया प्रतियोगिता भी थी, जिसमें देश भर के सभी मैनेजमेंट स्कूलों के शेफ ने भाग लिया। भाग लेने वाले शेफ, भारतीय दौर के विजेता, को 10 शहरों के 140 फाइनलिस्ट में से चुना गया था। डॉ. बोस ने आगे कहा कि हम अपने प्रतियोगियों को यंग शेफ ओलंपियन कहते हैं। इस बार YCO का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू मानवीय स्पर्श के साथ AI की थीम है। यह मानवता के बारे में है और यह AI द्वारा कैसे मजबूत किया जाता है।

कब हो रहा आयोजन

प्रतियोगिता के दौर इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी काउंसिल कैंपस किचन में 3 फरवरी से गोवा में और 4 फरवरी से दिल्ली, पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु में शुरू होंगे। दो राउंड के स्कोर के मुताबिक, शीर्ष 10 युवा शेफ ओलंपियन 8 फरवरी, 2025 को कोलकाता में यंग शेफ्स ओलंपियाड 2025 के ग्रैंड फिनाले में प्रतिस्पर्धा करेंगे। हालांकि, प्लेट ट्रॉफी और डॉ. सुबोर्नो बोस पाककला अंतर्राष्ट्रीय चुनौती पुरस्कार भी जीतने का मौका है। इस वैश्विक मंच पर प्रत्येक ट्रॉफी युवा शेफ के करियर को संवारने और उनके कौशल को मान्यता देने के लिए बाध्य है।

हम इतिहास बनते हुए देखेंगे

पद्मश्री शेफ संजीव कपूर, यंग शेफ्स ओलंपियाड 2025 के मुख्य जज और मेंटर ने कहा कि यंग शेफ्स ओलंपियाड और AI के साथ सुबोर्नो बोस ने आतिथ्य शिक्षा के क्षेत्र को बदल दिया है। उन्होंने आगे कहा कि जो कुछ भी प्रदर्शित होने जा रहा है, उसके लिए उत्साह है और हर देश जीतने के लिए उत्सुक है। हम इतिहास बनते हुए देखेंगे। अच्छा समय आ गया है और यह साल का वह समय है जब पाककला जगत YCO की पेशकश का इंतजार कर रहा है। पाककला जगत में यह सबसे बड़ा आयोजन हो सकता है। आइए हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

Latest Business News