A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टॉप 8 शहरों में जुलाई-सितंबर के दौरान घरों की कीमतें 7-19% चढ़ीं, जानें कौन है टॉप पर

टॉप 8 शहरों में जुलाई-सितंबर के दौरान घरों की कीमतें 7-19% चढ़ीं, जानें कौन है टॉप पर

यह लेटेस्ट रिपोर्ट बताती है कि भारत के प्रमुख शहरों में आवासीय बाजार लगातार मज़बूत हो रहा है। प्रॉपर्टी की कीमतों में यह स्थिर वृद्धि बताती है कि खरीदारों का भरोसा और निवेशकों की दिलचस्पी अभी भी रियल एस्टेट सेक्टर में बरकरार है।

लग्जरी प्रॉपर्टीज की बढ़ती मांग और बड़े पैमाने पर हो रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड होने से कीमतें बढ़- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV लग्जरी प्रॉपर्टीज की बढ़ती मांग और बड़े पैमाने पर हो रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड होने से कीमतें बढ़ी हैं।

भारत के शीर्ष 8 हाउसिंग बाजारों में जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के दौरान आवासीय कीमतों में 7% से 19% तक की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह उछाल मजबूत मांग, लग्जरी सेगमेंट की बूम और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के दम पर हुआ है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, रियल एस्टेट कंसल्टेंसी PropTiger (जिसे हाल ही में Aurum PropTech Ltd ने अधिग्रहित किया) ने बुधवार को यह Q3 2025 हाउसिंग प्राइस रिपोर्ट जारी की।

दिल्ली-NCR में सबसे ज्यादा 19% उछाल

PropTiger के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में घरों की कीमतों में सबसे ज्यादा 19% की सालाना बढ़ोतरी हुई है। इसकी प्रमुख वजह है- लग्जरी प्रॉपर्टीज की बढ़ती मांग और बड़े पैमाने पर हो रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड। जुलाई-सितंबर में दिल्ली-एनसीआर में आवासीय संपत्तियों की औसत कीमत बढ़कर ₹8,900 प्रति वर्ग फुट हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹7,479 प्रति वर्ग फुट थी।

दिल्ली-एनसीआर को लेकर एक्पर्ट की राय

दिल्ली-एनसीआर में प्रीमियम प्रॉपर्टीज की मांग में तेजी को लेकर सेंट्रल पार्क के प्रेसिडेंट (सेल्स, मार्केटिंग और CRM) अंकुश कौल ने कहा कि एनसीआर मार्केट की लगातार ऊपर जाती रफ़्तार इसकी मज़बूत नींव का प्रमाण है, न कि सिर्फ़ अल्पकालिक तेजी का। यहां खरीदारों की पसंद प्रीमियम और लाइफस्टाइल प्रॉपर्टीज की ओर बढ़ रही है। वहीं रूट्स डेवलपर्स के सीओओ सुमित रंजन ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में कीमतों में यह उछाल द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के कारण है, जिसने कनेक्टिविटी और प्रॉपर्टी वैल्यू दोनों को बढ़ावा दिया है।

बेंगलुरु और हैदराबाद में भी डबल-डिजिट ग्रोथ

बेंगलुरु: 15% की सालाना वृद्धि के साथ कीमतें ₹7,713 से बढ़कर ₹8,870 प्रति वर्ग फुट पहुंचीं।

हैदराबाद: 13% की वृद्धि दर्ज हुई, कीमतें ₹6,858 से बढ़कर ₹7,750 प्रति वर्ग फुट तक पहुंचीं।

CREDAI बेंगलुरु के अध्यक्ष ज़ियाद नोमन ने कहा कि बेंगलुरु की 15% सालाना और 12.6% तिमाही वृद्धि इस शहर के मजबूत रियल एस्टेट फंडामेंटल्स और खरीदारों के भरोसे को दर्शाती है। शहर निवेशकों और एंड-यूज़र्स दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Latest Business News