A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Railway आज यहां चला रहा एग्जाम स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और स्टॉपेज, जानें किस क्लास के लगे हैं कोच

Railway आज यहां चला रहा एग्जाम स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और स्टॉपेज, जानें किस क्लास के लगे हैं कोच

परिक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे स्पेशल ट्रेन का परिचालन कर रहा है। इससे बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स को आने-जाने में मदद मिलेगी।

यह ट्रेन रामपुर जंक्शन, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर जंक्शन और हरदोई होती हुई जाएगी।- India TV Hindi
Image Source : PTI यह ट्रेन रामपुर जंक्शन, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर जंक्शन और हरदोई होती हुई जाएगी।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा को देखते हुए भारतीय रेल ने आज, 27 अप्रैल को लखनऊ और मुरादाबाद के बीच एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों के जरिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अगर आप भी इस रूट पर यात्रा करने वाले हैं, तो ट्रेन का पूरा टाइम-टेबल, रास्ते में पड़ने वाले स्टॉपेज और कोच की श्रेणी (क्लास) की जानकारी पहले जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है।

ट्रेन संख्या 04352/04351 (मुरादाबाद जं.–लखनऊ–मुरादाबाद जं.)

ट्रेन संख्या 04352 मुरादाबाद जंक्शन से 13:15 बजे प्रस्थान कर लखनऊ 19:35 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04351 लखनऊ से 20:50 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद जंक्शन 05:30 बजे पहुंचेगी।
संचालन तिथि: दोनों ट्रेनें 27 अप्रैल 2026 तक चलेंगी।
कहां-कहां है स्टॉपेज: रामपुर जंक्शन, मिलक, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर जंक्शन, हरदोई और बालामऊ जंक्शन।
कोच कैटेगरी: सामान्य (जनरल) कोच।

ट्रेन संख्या 04354/04353 (मुरादाबाद जं.–लखनऊ–मुरादाबाद जं.)

ट्रेन संख्या 04354 मुरादाबाद जंक्शन से 08:40 बजे प्रस्थान कर लखनऊ 17:55 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04353 लखनऊ से 23:20 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद जंक्शन 01:20 बजे पहुंचेगी।
संचालन तिथि: 04354 ट्रेन 27 अप्रैल 2026 तक, जबकि 04353 ट्रेन 27 और 28 अप्रैल 2026 को चलेगी।
ठहराव: रामपुर जंक्शन, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर जंक्शन और हरदोई।
श्रेणी: सामान्य (जनरल) कोच।

ये भी जान लीजिए

ऑपरेशनल कारणों से गाजियाबाद जंक्शन–मुरादाबाद जंक्शन–गाजियाबाद जंक्शन के बीच चलने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 04422/04421 को 26 और 27 अप्रैल 2026 को रद्द कर दिया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि मार्ग, ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट करें।

भोपाल रेल मंडल कर रहा ये खास पहल

यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल रेल मंडल भी गर्मी के मौसम में ट्रेनों में इकोनॉमी एसी कोच लगाए जा रहे हैं। इन कोचों में यात्रियों को कम किराए में एसी का आरामदायक सफर करने की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकेगी। समर सीजन में हमेशा की तरह इस बार भी ट्रेनों में जबर्दस्त भीड़ चल रही है। इसको देखते हुए रेलवे एसी कोच शामिल कर रहा है।

Latest Business News