A
Hindi News पैसा बिज़नेस Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में आज दिख रही तेजी, IT स्टॉक्स उछले, रियल्टी में गिरावट

Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में आज दिख रही तेजी, IT स्टॉक्स उछले, रियल्टी में गिरावट

Stock market news : निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी इन्फोसिस में 1.26 फीसदी, विप्रो में 1.16 फीसदी, सनफार्मा में 1.04 फीसदी, टीसीएस में 0.98 फीसदी और आईटीसी में 0.93 फीसदी देखने को मिली।

शेयर मार्केट- India TV Paisa Image Source : FILE शेयर मार्केट

मंगलवार को आई भारी गिरावट के बाद आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 276 अंक की बढ़त के साथ 76,114.42 पर खुला। शुरुआती कारोबार में भी तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.44 फीसदी या 334 अंक की बढ़त के साथ 76,177 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी  शुरुआती कारोबार में 0.24 फीसदी या 55 अंक की बढ़त के साथ 23,080 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान पर, 22 शेयर लाल निशान पर और 2 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड करते दिखे।

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी इन्फोसिस में 1.26 फीसदी, विप्रो में 1.16 फीसदी, सनफार्मा में 1.04 फीसदी, टीसीएस में 0.98 फीसदी और आईटीसी में 0.93 फीसदी देखने को मिली। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट बीईएल में 1.94 फीसदी, टाटा मोटर्स में 1.72 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 1.10 फीसदी, पावरग्रिड में 21.07 फीसदी और टाटा स्टील में 1.06 फीसदी दिखी।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो बुधवार सुबह सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में 2.74 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.80 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.27 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.52 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.39 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.04 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.93 फीसदी और निफ्टी मीडिया में 1.17 फीसदी गिरावट देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.32 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.03 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.48 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.33 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.27 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

Latest Business News