A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली एयरपोर्ट से आपकी फ्लाइट है आज! एयरलाइंस ने बदल लिया है टर्मिनल, स्टेटस चेक कर घर से निकलें

दिल्ली एयरपोर्ट से आपकी फ्लाइट है आज! एयरलाइंस ने बदल लिया है टर्मिनल, स्टेटस चेक कर घर से निकलें

इंडिगो और अकासा एयर की फ्लाइट्स टर्मिनल 2 से ऑपरेट होती हैं, जो करीब 270-280 एयर ट्रैफिक को संभालती हैं। हर रोज 46,000 से अधिक यात्रियों को सेवा देते हैं।

नया टर्मिनल 1 मंगलवार (15 अप्रैल) से पूरी तरह चालू कर दिया गया है।- India TV Hindi
Image Source : FILE नया टर्मिनल 1 मंगलवार (15 अप्रैल) से पूरी तरह चालू कर दिया गया है।

अगर आपकी दिल्ली एयरपोर्ट से आज फ्लाइट है तो आपको अपना टर्मिनल चेक कर ही एयरपोर्ट के लिए निकलना चाहिए। दरअसल, इंडिगो और अकासा एयर मंगलवार से अपनी घरेलू फ्लाइट्स को टर्मिनल 2 से हटाकर टर्मिनल 1 पर ले जा रहे हैं, क्योंकि टर्मिनल 2 को 15 अप्रैल से मेंटेनेंस के काम के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, नया टर्मिनल 1 मंगलवार (15 अप्रैल) से पूरी तरह चालू कर दिया गया है।

इंडिगो ने एयरपोर्ट पर जाने से पहले प्रस्थान/आगमन टर्मिनल की जांच करने के लिए एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर पीएनआर प्राप्त करने की सिफारिश की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, अकासा एयर ने कहा कि 15 अप्रैल से, दिल्ली से आने-जाने वाली उसकी सभी उड़ानें टर्मिनल 1 (1डी) से संचालित होंगी।

डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए है टर्मिनल 1 और टर्मिनल 2

खबर के मुताबिक, इंडिगो और अकासा एयर की फ्लाइट्स टर्मिनल 2 से ऑपरेट होती हैं, जो करीब 270-280 एयर ट्रैफिक को संभालती हैं। हर रोज 46,000 से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान करती हैं। डायल द्वारा ऑपरेट होने वाले इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) में तीन टर्मिनल - टी1, टी2 और टी3 - और चार रनवे हैं। आपको बता दें, यह देश का सबसे बड़ा और व्यस्ततम एयरपोर्ट भी है। मौजूदा समय में टर्मिनल 1 और टर्मिनल 2 का इस्तेमाल सिर्फ डोमेस्टिक फ्लाइट्स के ऑपरेशन के लिए किया जाता रहा है।

इंडिगो कर रही है पैसेंजर्स से संपर्क

इंडिगो ने कहा कि उसने यह सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं कि ग्राहकों को टर्मिनल में बदलाव के बारे में अच्छी तरह से जानकारी हो। इंडिगो ने कहा कि एयरलाइन सभी यात्रियों और उनके संबंधित ट्रैवल एजेंटों से एसएमएस, कॉल और ईमेल के माध्यम से संपर्क कर रही है। इंडिगो ने हवाई अड्डे पर जाने से पहले प्रस्थान/आगमन टर्मिनल की जांच करने के लिए एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर पीएनआर प्राप्त करने की सिफारिश की है।

Latest Business News