1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Indigo खरीदेगा चौड़े साइज वाले 30 एक्स्ट्रा एयरक्राफ्ट, इस कंपनी के साथ हुई डील

Indigo खरीदेगा चौड़े साइज वाले 30 एक्स्ट्रा एयरक्राफ्ट, इस कंपनी के साथ हुई डील

इस समय इंडिगो के पास 400 से ज्यादा एयरप्लेन का विशाल फ्लीट है। देश की ये एयरलाइन कंपनी 90 से ज्यादा डोमेस्टिक और 40 से ज्यादा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए रोजाना 2200 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करती है।

indigo, airbus, a350, A350-900, airbus A350-900, boeing, aircraft, airline company, indian airline c- India TV Hindi
Image Source : INDIGO इंडिगो के पास 400 से ज्यादा एयरक्राफ्ट का फ्लीट

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने शुक्रवार को फ्रांस की एयरक्राफ्ट मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी एयरबस के साथ 30 अतिरिक्त A350-900 विमान खरीदने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस नए अनुबंध के साथ ही चौड़े आकार वाले विमानों के लिए इंडिगो के कुल ऑर्डर 60 हो गए। गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार कर रही है। उसके पास अब 40 और A350 विमानों के खरीद अधिकार हैं। एयरलाइन कंपनी ने कहा कि उसने एयरबस के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे एयरबस A350-900 विमानों के उसके 70 खरीद अधिकारों में 30 को निश्चित ऑर्डर में बदलने की पुष्टि हुई है। 

इंडिगो के पास 400 से ज्यादा एयरक्राफ्ट का फ्लीट

एक बयान के मुताबिक, ''इंडिगो ने अपने चौड़े आकार के विमानों के ऑर्डर को 30 से बढ़ाकर 60 एयरबस ए350-900 विमान कर दिया है।'' दोनों पक्षों ने जून में इन अतिरिक्त 30 विमानों के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। इस समय इंडिगो के पास 400 से ज्यादा एयरप्लेन का विशाल फ्लीट है। देश की ये एयरलाइन कंपनी 90 से ज्यादा डोमेस्टिक और 40 से ज्यादा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए रोजाना 2200 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। भारतीय एविएशन मार्केट में इंडिगो का मार्केट शेयर 64 प्रतिशत से ज्यादा है।

शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे कंपनी के शेयर

शुक्रवार को इंडिगो के स्वामित्व वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। कल, बीएसई पर कंपनी के शेयर 0.50 प्रतिशत (29.65 रुपये) की गिरावट के साथ 5848.40 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। शुक्रवार को कारोबार के दौरान, इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 5839.00 रुपये के इंट्राडे लो से 5931.00 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचे थे। इस गिरावट के बावजूद, एयरलाइन कंपनी के शेयर अपने 52 वीक हाई के काफी करीब हैं। बीएसई पर इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों का 52 वीक हाई 6225.05 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक लो 3778.50 रुपये है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, इंटरग्लोब एविएशन का मौजूदा मार्केट कैप 2,26,092.65 करोड़ रुपये है।

Latest Business News