1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Infosys ने किया बड़ा ऐलान: 7 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन Carlos Alcaraz को बनाया ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर

Infosys ने किया बड़ा ऐलान: 7 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन Carlos Alcaraz को बनाया ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर

यह पार्टनरशिप सिर्फ टेनिस कोर्ट तक लिमिटेड नहीं रहेगी। इंफोसिस और कार्लोस अल्केराज फाउंडेशन मिलकर ‘टेक फॉर गुड’ पहल के तहत टेक्नोलॉजी के जरिए सामाजिक बदलाव लाने पर भी काम करेंगे।

इंफोसिस के नए ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर कार्लोस एल्कैरेज।- India TV Hindi
Image Source : PTI/INDIA TV इंफोसिस के नए ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर कार्लोस एल्कैरेज।

आईटी सर्विसेज कंपनी Infosys ने बुधवार को घोषणा करते हुए बताया कि उसने सात बार के ग्रैंड स्लैम विजेता Carlos Alcaraz को अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह एक मल्टी-ईयर साझेदारी है, जिसके तहत तकनीक और खेल के संगम से नई संभावनाओं को विकसित करने पर काम किया जाएगा।  पीटीआई की खबर के मुताबिक, इस सहयोग के अंतर्गत इंफोसिस अपनी AI-आधारित प्लेटफॉर्म Infosys Topaz का उपयोग करते हुए अल्कराज और उनकी कोचिंग टीम के साथ मिलकर मैच एनालिटिक्स और पर्सनलाइज्ड परफॉर्मेंस एप्लिकेशन विकसित करेगी। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को मैच की तैयारी और इन-गेम रणनीति को बेहतर बनाने में मदद करना है।

कार्लोस एल्कैरेज की होगी ये जिम्मेदारी

खबर के मुताबिक, यह साझेदारी केवल खेल तक सीमित नहीं है। Infosys और कार्लोस अल्कराज फाउंडेशन मिलकर ‘टेक फॉर गुड’ पहल के तहत तकनीक के माध्यम से सामाजिक प्रभाव बढ़ाने पर भी काम करेंगे। कंपनी ने कहा कि यह सहयोग उत्कृष्टता का एक अनोखा संगम है, जहां एक विश्वस्तरीय खिलाड़ी की मेहनत और जुनून, एक वैश्विक टेक्नोलॉजी लीडर की इनोवेशन क्षमता और निरंतरता के साथ मिलकर नई मिसाल पेश करेगा।

नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर

इंफोसिस के बयान के अनुसार, अल्कराज पुरुष टेनिस में सबसे कम उम्र में वर्ल्ड नंबर-1 बनने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने करियर ग्रैंड स्लैम भी हासिल किया है। उनकी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्टता की सोच कंपनी के मूल मूल्यों से गहराई से मेल खाती है। इस साझेदारी पर एल्कैरेज ने कहा कि वह हमेशा अपने खेल को बेहतर बनाने के नए तरीके तलाशते रहते हैं। Infosys के साथ यह सहयोग उन्हें डेटा और AI के जरिए अपने खेल का गहराई से विश्लेषण करने और प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर देगा। साथ ही, वह अपनी फाउंडेशन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने को लेकर भी उत्साहित हैं।

वहीं, इंफोसिस के ग्लोबल चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सुमित विरमानी ने कहा कि अल्कराज उस नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं जो साहसी, तेज और लगातार सीमाओं को आगे बढ़ाने वाली है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी न केवल टेनिस प्रदर्शन को नई दिशा देगी, बल्कि कोर्ट के बाहर भी सकारात्मक सामाजिक प्रभाव पैदा करेगी।

Latest Business News