1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत में रिवर क्रूज शुरू करेगी अंतरराष्ट्रीय शिप कंपनी वाइकिंग, सबसे पहले इन इलाकों की कर पाएंगे यात्रा

भारत में रिवर क्रूज शुरू करेगी अंतरराष्ट्रीय शिप कंपनी वाइकिंग, सबसे पहले इन इलाकों की कर पाएंगे यात्रा

वाइकिंग की रिवर क्रूज से ब्रह्मपुत्र की नदी यात्रा के दौरान, मेहमान गुवाहाटी के मंदिर देख सकेंगे, असम के काजीरंगा नेशनल पार्क घूम सकेंगे।

Viking River Cruises- India TV Hindi
Image Source : FILE वाइकिंग रिवर क्रूज

अगर आप भारत में भी छोटी लग्जरी शिप में बैठकर रिवर क्रूज का मजा लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। अंतरराष्ट्रीय शिप कंपनी वाइकिंग जल्द ही भारत में रिवर क्रूज शुरू करने जा रही है। वाइकिंग ने सबसे पहले ब्रह्मपुत्र नदी के रास्ते भारत की अपनी नई रिवर क्रूज यात्रा शुरू करने की घोषणा की है। आपको बता दें कि ब्रह्मपुत्र नदी तीन देशों, पूर्वोत्तर भारत, बांग्लादेश और दक्षिण-पश्चिमी चीन से होकर बहती है। मिली जानकारी के अनुसार, 80 मेहमानों की क्षमता वाला यह क्रूज जहाज, जिसमें 40 बाहरी स्टेटरूम होंगे, इस समय निर्माणाधीन है और 2027 में अपनी पहली यात्रा शुरू करेगी। यह क्रूज भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में स्थित गुवाहाटी और निमाती घाट के बीच चलेगा। इस क्रूज में यात्रियों को वाइकिंग की खास स्कैंडेनेवियन डिजाइन, फ्लोर-टू-सीलिंग स्लाइडिंग ग्लास डोर और वरांडा वाले स्टेटरूम, स्पा और फिटनेस सेंटर, और एक ओपन-एयर बार जैसी लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी।

इसलिए रिवर क्रूज की यात्रा होगी खास

आपको बता दें कि वाइकिंग की रिवर क्रूज से ब्रह्मपुत्र की नदी यात्रा के दौरान, मेहमान गुवाहाटी के मंदिर देख सकेंगे, असम के काजीरंगा नेशनल पार्क को देख सकेंगे, और माजुली द्वीप की संस्कृति को करीब से जान सकेंगे। वाइकिंग की यह यात्रा योजना "Wonders of India" नाम से शुरू हो रही है, जो 15 दिनों की होगी। इसमें 8 दिन की ब्रह्मपुत्र नदी क्रूज यात्रा के साथ-साथ जमीन पर भी पूरी तरह से गाइडेड यात्रा शामिल है। इसमें दिल्ली, जयपुर और आगरा जैसे प्रसिद्ध शहरों में रातभर ठहराव भी होगा।

"Wonders of India" यात्रा दिल्ली से शुरू होकर वहीं समाप्त होगी। नदी यात्रा के बीच दिल्ली, जयपुर और आगरा में होटल में ठहराव होगा। इस यात्रा में मेहमानों को भारत की सांस्कृतिक धरोहरों और ऐतिहासिक स्थलों का अनुभव मिलेगा, जिसमें 10 यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स भी शामिल हैं। यात्री आगरा का ताजमहल देख सकेंगे, पुरानी दिल्ली की गलियों में घूम सकेंगे, और जयपुर के हवा महल देख सकेंगे।

समृद्ध विरासत का देश भारत 

वाइकिंग के चेयरमैन और सीईओ टॉरस्टेन हैगन ने कहा कि भारत अपनी समृद्ध विरासत, खूबसूरत सांस्कृतिक परंपराओं और आकर्षक प्राकृतिक के साथ एक विशाल और जीवंत देश है। पिछले कुछ वर्षों में, हमारे मेहमानों ने हमारे समुद्री यात्रा के दौरान भारतीय बंदरगाहों की यात्रा का विशेष आनंद लिया है। अब हम अपने यात्रियों के लिए इस अद्भुत देश के अंदर एक नया यात्रा पेश कर रहे हैं।"?

Latest Business News