A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जम्मू-कश्मीर हज समिति ने 14 मई तक सभी चार्टर्ड हज फ्लाइट्स कर दी कैंसिल

जम्मू-कश्मीर हज समिति ने 14 मई तक सभी चार्टर्ड हज फ्लाइट्स कर दी कैंसिल

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए कमिटी ने यह फैसला लिया है।

हजयात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हजयात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

मौजूदा स्थिति के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर हज समिति ने 14 मई तक सभी सभी चार्टर्ड फ्लाइट्स रद्द करने का फैसला किया है। तीर्थयात्रियों को धैर्य रखने और अगले निर्देशों की प्रतीक्षा करने की सलाह दी गई है। 9 मई के ऑफिस नोटिफिकेशन में, तीर्थयात्रियों को धैर्य रखने की सलाह दी है। जैसा कि आप जानते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव काफी बढ़ गया है। पाकिस्तान लगातार भारत से सटे राज्यों में हवाई हमले की कोशिश कर रहा है और ड्रोन लगातार भेज रहा है। भारत भी इसका जोरदार तरीके से जवाब दे रहा है।

Image Source : @jkhajcommitteeकमिटी आगे की जानकारी समय आने पर देगी।

3600 से ज्यादा लोग जाएंगे इस साल

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर में हज कमेटी ने 2025 में हज यात्रा के लिए श्रीनगर से रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे के लिए फ्लाइट कार्यक्रम जारी किया था। पहली उड़ान 4 मई को निर्धारित की गई थी। तब समिति ने कहा था कि बाकी तीर्थयात्रियों के लिए उड़ान कार्यक्रम अलग से अधिसूचित किया जाएगा। इस साल सरकारी कोटे के तहत जम्मू-कश्मीर से 3600 से अधिक तीर्थयात्री हज करने वाले हैं।

Latest Business News