1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, रेलवे ने कैंसिल की कई ट्रेनें, कई गाड़ियों के रूट बदले

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, रेलवे ने कैंसिल की कई ट्रेनें, कई गाड़ियों के रूट बदले

भूस्खलन की वजह से भारतीय रेल के सेंट्रल रेलवे जोन ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके साथ कई ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं।

indian railways, list of cancelled trains, trains cancelled, landslide, mumbai rain- India TV Hindi
Image Source : RAIL MINISTRY रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें

महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में मॉनसून की भारी बारिश ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। बारिश की वजह से मुंबई के पास लोनावला और करजत के बीच दक्षिण-पूर्व घाट में भूस्खलन हुआ है। इस प्राकृतिक हादसे की वजह से भारतीय रेल के सेंट्रल रेलवे जोन ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके साथ कई ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं। इतना ही नहीं, परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करने का भी फैसला किया है। सेंट्रल रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की पूरी लिस्ट शेयर की है।

कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट

  1. ट्रेन नंबर- 22105, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-पुणे इंद्रायणी एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  2. ट्रेन नंबर- 12169, पुणे-सोलापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  3. ट्रेन नंबर- 12170, सोलापुर-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  4. ट्रेन नंबर- 22106, पुणे-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई इंद्रायणी एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  5. ट्रेन नंबर- 12127, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  6. ट्रेन नंबर- 12128, पुणे-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई इंटरसिटी एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  7. ट्रेन नंबर- 11008, पुणे-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  8. ट्रेन नंबर- 11007, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  9. ट्रेन नंबर- 12124, पुणे-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई डेक्कन क्वीन 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  10. ट्रेन नंबर- 12123, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-पुणे डेक्कन क्वीन 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  11. ट्रेन नंबर- 12126, पुणे-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई प्रगति एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  12. ट्रेन नंबर- 12125, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-पुणे प्रगति एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  13. ट्रेन नंबर- 11010, पुणे-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई सिंहगढ़ एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  14. ट्रेन नंबर- 11009, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-पुणे सिंहगढ़ एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  15. ट्रेन नंबर- 11011, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-धुले एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  16. ट्रेन नंबर- 11012, धुले-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।

दूसरे रूट से चलाई जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट

Image Source : central railwayडायवर्ट की गई ट्रेनें

शॉर्ट टर्मिनेट की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट

  1. 4 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 20822, सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस पनवेल रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और आगे नहीं जाएगी।
  2. 5 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 12116, सोलापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई सिद्धेश्वर एक्सप्रेस पुणे रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और आगे नहीं जाएगी।
  3. 5 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 12702, हैदराबाद-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई हुसैन सागर एक्सप्रेस लोनावला रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और आगे नहीं जाएगी।
  4. 4 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 18519, विशाखाट्टनम-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस लोनावला रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और आगे नहीं जाएगी।
  5. 5 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 11140, होसपेट-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई एक्सप्रेस तलेगांव रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और आगे नहीं जाएगी।
  6. 5 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 11042, साईंनगर शिरडी-दादर एक्सप्रेस पुणे रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और आगे नहीं जाएगी।
  7. 5 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 17317, हुबली-दादर एक्सप्रेस पुणे रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और आगे नहीं जाएगी।
  8. 5 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 17412, कोल्हापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस महालक्ष्मी एक्सप्रेस पुणे रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और आगे नहीं जाएगी।
  9. 4 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 01492, हजरत निजामुद्दीन-पुणे स्पेशल ट्रेन करजत रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और आगे नहीं जाएगी।
  10. ट्रेन नंबर- 11027, दादर-सतारा एक्सप्रेस करजत रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और आगे नहीं जाएगी।

भारतीय रेल ने सभी यात्रियों से यात्रा शुरू करने के लिए घर से निकलने से पहले ट्रेन का करेंट स्टेटस जांचने की अपील की है। अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जानने के लिए आप रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

एयर इंडिया ने जारी की जरूरी एडवाइजरी, मुंबई में भारी बारिश की वजह से सेवाएं प्रभावित होने की संभावना

Latest Business News