1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Mahavir Jayanti Holiday: इन राज्यों में आज बैंकों की रहेगी छु्ट्टी, जानें शेयर बाजार खुलेंगे या नहीं

Mahavir Jayanti Holiday: इन राज्यों में आज बैंकों की रहेगी छु्ट्टी, जानें शेयर बाजार खुलेंगे या नहीं

इस हफ्ते, बीएसई और एनएसई पर सिर्फ 3 दिन ही कारोबार होगा, जबकि 4 दिनों की छुट्टी रहेगी।

Mahavir Jayanti, Mahavir Jayanti Holiday, bank holidays, bank holidays in march, bank holidays in ma- India TV Hindi
Image Source : PTI इन राज्यों में महावीर जयंती के मौके पर बंद रहेंगे सभी बैंक

Mahavir Jayanti Holiday: देश भर में आज महावीर जयंती का त्योहार मनाया जा रहा है। जैन धर्म के लोग आज भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाते हैं। इस बड़े मौके पर आज देश के कई राज्यों में बैंकों की छु्ट्टी रहेगी। यहां हम जानेंगे कि देश के किन-किन राज्यों में आज महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही, हम ये भी जानेंगे कि क्या महावीर जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे या आज भी बाकी सामान्य दिनों की तरह कारोबार होगा।

इन राज्यों में महावीर जयंती के मौके पर बंद रहेंगे सभी बैंक

मंगलवार, 31 मार्च को महावीर जयंती के बड़े मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। जबकि, बाकी अन्य सभी राज्यों और शहरों में बैंक बाकी सामान्य दिनों की तरह कामकाज करते रहेंगे।

बीएसई और एनएसई पर भी पूरी तरह से बंद रहेगा कारोबार

बीएसई की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार 31 मार्च को बाजार की छुट्टी रहेगी। आज बीएसई पर सभी तरह के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा। बीएसई की तरह, एनएसई पर भी आज पूरी तरह से कारोबार बंद रहेगा और किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। 

इस हफ्ते सिर्फ 3 दिन ही होगा कारोबार

बताते चलें कि बीएसई और एनएसई नया साल शुरू होने से पहले पूरे साल की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देते हैं। इस लिस्ट में महावीर जयंती के लिए 31 मार्च को पहले ही छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी। बताते चलें कि इस हफ्ते, बीएसई और एनएसई पर सिर्फ 3 दिन ही कारोबार होगा, जबकि 4 दिनों की छुट्टी रहेगी। घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंज बीएसई और एनएसई शुक्रवार, 3 अप्रैल को भी बंद रहेंगे और किसी भी तरह का कारोबार नहीं होगा।

आज एमसीएक्स पर भी नहीं होगा कारोबार

बीएसई और एनएसई के अलावा, एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) भी महावीर जयंती के मौके पर मंगलवार, 31 मार्च को बंद रहेगा। 

Latest Business News