1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें MCX पर किस भाव पर हो रहा है कारोबार

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें MCX पर किस भाव पर हो रहा है कारोबार

मंगलवार को 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 1,51,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जो सोमवार को 1,51,721 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
Image Source : AFP MCX पर आज कैसा चल रहा है सोने-चांदी का कारोबार

Silver and Gold Price: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। मिडिल-ईस्ट में जारी उठा-पटक के बीच मंगलवार को एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी, दोनों कीमती धातु नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सुबह 11.37 बजे के आसपास 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,50,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें 1.91 प्रतिशत के बड़े नुकसान के साथ 2,37,199 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

MCX पर आज कैसा चल रहा है सोने-चांदी का कारोबार

मंगलवार को 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 1,51,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जो सोमवार को 1,51,721 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। आज कारोबार के दौरान सोने की कीमत 1,51,802 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,50,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें आज गिरावट के साथ 2,40,490 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली, जो कल 2,41,824 रुपये के भाव पर बंद हुई थी। आज कारोबार के दौरान, चांदी का भाव 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,36,450 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

सर्राफा बाजार में बढ़त लेकर बंद हुए थे सोना और चांदी

बताते चलें कि सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि, चांदी के दाम ठीक-ठाक बढ़त लेकर बंद हुए थे। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 3500 रुपये की तेजी के साथ 2,50,500 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर पहुंच गई थी। चांदी के अलावा, कल दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 200 रुपये की मामूली बढ़ोतरी हुई और ये 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

Latest Business News