A
Hindi News पैसा बिज़नेस मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन में यात्रा कब से कर सकेंगे? आ गया ये लेटेस्ट अपडेट, जानें पूरी बात

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन में यात्रा कब से कर सकेंगे? आ गया ये लेटेस्ट अपडेट, जानें पूरी बात

नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) भारत के पहले हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण का काम कर रहा है। 508 किलोमीटर तक फैली इस परियोजना पर 1.2 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च होने की उम्मीद है।

मुंबई और अहमदाबाद के बीच सफर में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। - India TV Paisa Image Source : NHSRCL मुंबई और अहमदाबाद के बीच सफर में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।

जापान के सहयोग से बनाई जा रही 15 अरब डॉलर की मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह बुलेट ट्रेन साल 2028 में ऑपरेशन हो जाएगा। पीटीआई की खबर के मुताबिक, फडणवीस ने कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तपोषकों से 50 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रहा है और इसके लिए चार महीने में घोषणाएं की जाएंगी। फडणवीस ने कहा कि 2022 तक दो साल के शासन के दौरान बुलेट ट्रेन परियोजना को नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन अब काम जोरों पर है।

बुनियादी ढांचे का निर्माण बहुत महत्वपूर्ण

खबर के मुताबिक, फडणवीस ने कहा कि 2028 तक हम बुलेट ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने माना कि पड़ोसी राज्य गुजरात परियोजना विकास के मामले में महाराष्ट्र से आगे है। फडणवीस ने कहा कि 1 खरब अमेरिकी डॉलर के जीएसडीपी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण बहुत महत्वपूर्ण है, और 2014-19 के बीच मुख्यमंत्री के रूप में उनके पहले कार्यकाल के दौरान बुनियादी ढांचे के निर्माण में 30 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया गया था, और अब महत्वपूर्ण परियोजनाओं में और अधिक पैसा लगाया जा रहा है। भारत-मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) परियोजना पर एक कार्यक्रम में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि वधावन बंदरगाह अगले 3-4 वर्षों में चालू हो जाएगा।

फडणवीस ने कहा कि वधावन बंदरगाह के पास एक निकटवर्ती एयरपोर्ट भी होगा, जिसे समुद्र पर भूमि सुधार के जरिये बनाया जाएगा, उन्होंने कहा कि दुनिया के कई प्रमुख शहरों में ऐसे एयरपोर्ट हैं। फडणवीस ने कहा कि इसमें बुलेट ट्रेन के लिए एक पड़ाव भी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र नासिक से वधावन बंदरगाह तक एक राजमार्ग का निर्माण कर रहा है, जिससे राज्य के 17 जिले आधुनिक बंदरगाह से जुड़ जाएंगे।

हाल ही में कंपनी के एमडी ने किया है निरीक्षण

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के प्रबंध निदेशक (एमडी) विवेक कुमार गुप्ता ने निदेशकों, ठेकेदारों, सलाहकारों और वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम का नेतृत्व किया और मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का दो दिवसीय व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे कार्यों की प्रगति का आकलन किया, सुरक्षा प्रोटोकॉल और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया। टीम ने वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती में बुलेट ट्रेन स्टेशनों के विकास के साथ-साथ ट्रैक बिछाने के कार्यों की समीक्षा की।

Latest Business News