1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. New Vande Bharat Trains: जोधपुर और बीकानेर से दिल्ली के लिए शुरू होंगी 2 नई वंदे भारत ट्रेनें, चेक करें टाइमिंग्स

New Vande Bharat Trains: जोधपुर और बीकानेर से दिल्ली के लिए शुरू होंगी 2 नई वंदे भारत ट्रेनें, चेक करें टाइमिंग्स

जोधपुर और बीकानेर से दिल्ली के लिए चलाई जाने वाली इन 2 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के उद्घाटन को लेकर तारीख की आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

vande bharat, vande bharat express, vande bharat express train, jodhpur-delhi vande bharat express, - India TV Hindi
Image Source : PTI 25 सितंबर को दोनों ट्रेनों का उद्घाटन कर सकते हैं पीएम मोदी

Indian Railways Vande Bharat Express: राजस्थान को जल्द ही 2 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। ये नई ट्रेनें जोधपुर और बीकानेर से दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी। जोधपुर और बीकानेर से चलाई जाने वाली ये नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दिल्ली की यात्रा को न सिर्फ सुविधाजनक और आसान बनाएंगी बल्कि दिल्ली की दूरी को भी कम करेंगी। जोधपुर और दिल्ली के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संभावित टाइम टेबल भी सामने आ गया है।

क्या हो सकता है जोधपुर और बीकानेर से दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत का संभावित टाइम टेबल

ये ट्रेन जोधपुर से सुबह 5.30 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। वापसी में, ये दोपहर 03.10 बजे दिल्ली कैंट से रवाना होगी और रात 11.15 बजे जोधपुर पहुंचेगी। बीकानेर से दिल्ली के लिए चलाई जाने वाली ट्रेन के संभावित टाइम टेबल के मुताबिक, ये सुबह 5.45 बजे बीकानेर से प्रस्थान करेगी और सुबह 11.50 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। वापसी में, ये ट्रेन दिल्ली कैंट से शाम 04.45 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11.00 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

25 सितंबर को दोनों ट्रेनों का उद्घाटन कर सकते हैं पीएम मोदी

जोधपुर और बीकानेर से दिल्ली के लिए चलाई जाने वाली इन 2 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के उद्घाटन को लेकर तारीख की आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को इन दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं।

अप्रैल 2023 में राजस्थान को मिली थी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 अप्रैल, 2023 को अजमेर से दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी, जो राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन थी। फिलहाल, राजस्थान के पास 4 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हैं, जो अजमेर से चंडीगढ़, जोधपुर से साबरमती, उदयपुर से जयपुर और उदयपुर से आगरा कैंट के बीच चलाई जाती है।

ये भी पढ़ें

 

Latest Business News