1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 4,00,00,000 से ज्यादा फोलियो के साथ इंडस्ट्री में पहले स्थान पर निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, देखें टॉप-5 की लिस्ट

4,00,00,000 से ज्यादा फोलियो के साथ इंडस्ट्री में पहले स्थान पर निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, देखें टॉप-5 की लिस्ट

निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने बताया कि उसके पास इंडस्ट्री का सबसे बड़ा यूनिक इंवेस्टर बेस भी है।

Nippon India Mutual Fund, largest mutual fund company, sbi mutual fund, icici prudential mutual fund- India TV Hindi
Image Source : HTTPS://X.COM/NIPPONINDIAMF निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के फोलियो की संख्या 4 करोड़ के पार

निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड देश की पहली ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) बन गई है, जिसके फोलियो की संख्या 4 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली कंपनी है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक, जून के आखिर तक म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में कुल 27.86 करोड़ फोलियो थे। इनमें निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 14.4 प्रतिशत यानी 4.02 करोड़ फोलियो रही। 

निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के पास सबसे बड़ा यूनिक इंवेस्टर बेस

निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने बताया कि उसके पास इंडस्ट्री का सबसे बड़ा यूनिक इंवेस्टर बेस भी है। कंपनी के अनुसार, उसके 2.41 करोड़ यूनिक इंवेस्टर हैं, जो इंडस्ट्री के कुल 6.19 करोड़ यूनिक इंवेस्टर्स का 39 प्रतिशत है। 

निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के लिए गर्व की बात

निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ संदीप सिक्का ने कहा, ''4 करोड़ निवेशकों के भरोसे और भारत के यूनिक इंवेस्टर बेस में 39 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करना हमारे लिए गर्व की बात है। ये उपलब्धि लाखों रिटेल इंवेस्टर्स के लिए वेल्थ क्रिएशन की हमारी जर्नी को दिखाती है।'' संदीप सिक्का ने कहा कि कंपनी घरेलू बचत को भारतीय पूंजी बाजारों में पहुंचाने के साथ-साथ जापानी निवेशकों की भारत की वृद्धि यात्रा में भागीदारी को भी बढ़ावा दे रही है। 

टॉप 5 की लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल

भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फोलियो वाली टॉप 5 कंपनियों की लिस्ट में निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के बाद दूसरे स्थान पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड का नाम है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के फोलियो की संख्या 3.18 करोड़ है। लिस्ट में तीसरे स्थान पर एचडीएफसी म्यूचुअल फंड है, जिसके पास 3.11 करोड़ फोलियो हैं। एसबीआई म्यूचुअल फंड इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है, जिसके फोलियो की संख्या 2.24 करोड़ है। टॉप 5 की लिस्ट में 5वें स्थान पर यूटीआई म्यूचुअल फंड है, जिसके फोलियो की संख्या 1.42 करोड़ हैं।

AUM के लिहाज से एसबीआई म्यूचुअल फंड सबसे बड़ी कंपनी

AUM के लिहाज से एसबीआई म्यूचुअल फंड, देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी है। एसबीआई म्यूचुअल फंड 12.07 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा की संपत्तियों को मैनेज करता है।

ये भी पढ़ें

HDFC Bank के मार्केट कैप में ₹1.18 लाख करोड़ की भारी गिरावट, सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों को ₹2.74 लाख करोड़ का नुकसान

Latest Business News